{"_id":"64854a2f18482f1b4d0dba64","slug":"a-dead-body-found-in-a-school-campus-in-a-village-of-bevana-thana-in-ambedkarnagar-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहसिक वारदात: हत्या करने के बाद शव को स्कूल कैंपस में जला दिया, सुबह धुआं निकलता देख पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहसिक वारदात: हत्या करने के बाद शव को स्कूल कैंपस में जला दिया, सुबह धुआं निकलता देख पहुंचे लोग
Sun, 11 Jun 2023 09:44 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 11 Jun 2023 09:44 AM IST
सार
अंबेडकरनगर में एक दुस्साहसिक वारदात हुई है। हत्या करने के बाद हत्यारों ने शव को स्कूल कैंपस में जला दिया। धुएं को देखकर लोग पहुंचे तो उन्हें जला हुआ शव मिला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबेडकरनगर जिले के बेवाना थाना क्षेत्र मेंईंट से कूंचकर एक व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। उसकी न सिर्फ हत्या की गई बल्कि पहचान छिपाने के लिए शव को बंद पड़े एक स्कूल में रविवार सुबह जला दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार भितरीडीह गांव में सुबह साढ़े छह बजे दो युवकों ने दो-तीन वर्षों से बंद पड़े एक स्कूल परिसर से धुआं निकलते देखा। अन्य ग्रामीणों को सूचना देते हुए जब वे स्कूल में पहुंचे तो पाया कि एक कक्ष में शव जल रहा था। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंची तब तक शव पूरी तरह जल चुका था। काफी छानबीन के बाद पुलिस ने बताया कि मारा गया व्यक्ति पुरुष था।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने वहां से ईंट के कुछ टुकड़े बरामद किए जिन पर खून लगे थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि ईंट से कूंचकर हत्या की गई और शव जलाने में विद्यालय के फर्नीचर का इस्तेमाल किया गया। पुलिस काे स्कूल के कमरों में कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं मिली हैं। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन