फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A DCM hits a PAC vehicle on national highway in Rudauli Ayodhya.

अयोध्या: पीएसी वाहन में डीसीएम ने मारी जोरदार टक्कर, प्रभारी सहित चार जवान घायल, लोहिया रेफर किया गया

Thu, 14 Sep 2023 07:22 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, (रुदौली) अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, (रुदौली) अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 14 Sep 2023 07:22 PM IST
सार

दीनदयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी गोरखपुर से एक 10 बटालियन की कंपनी लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में ड्यूटी पर जा रही थी। रास्ते में रौजागांव ओवरब्रिज पर उनकी बोलेरो कैंपर वाहन का पिछला दाहिना पहिया पंक्चर हो गया। ठीक करने के लिए स्टेपनी लगा रहे थे।

विज्ञापन
A DCM hits a PAC vehicle on national highway in Rudauli Ayodhya.
घटनास्थल का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या जिले में रुदौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-27 पर स्थित रौजागांव ओवरब्रिज पर बृहस्पतिवार सुबह एक डीसीएम ने खड़े पीएसी वाहन में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पीएसी प्रभारी सहित चार जवान घायल हो गए। सभी घायल जवानों को सीएचसी खैरनपुर में प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


दीनदयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी गोरखपुर से एक 10 बटालियन की कंपनी लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में ड्यूटी पर जा रही थी। रास्ते में रौजागांव ओवरब्रिज पर उनकी बोलेरो कैंपर वाहन का पिछला दाहिना पहिया पंक्चर हो गया। ठीक करने के लिए स्टेपनी लगा रहे थे। इसके पीछे पीएसी का एक वाहन खड़ा था। अयोध्या से लखनऊ जा रहे डीसीएम ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पीएसी वाहन में पीछे बैठे कांस्टेबल विकास शर्मा व स्वीपर रमापति, प्रभारी विनोद कुमार सिंह और पीसी सीरीज बाज बहादुर खान गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी जवान कैंपर और डीसीएम के बीच खड़े होकर बोलेरो कैंपर की स्टेपनी बदल रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: दलितों को साधने के लिए बीजेपी का नया प्लान, घोसी उप चुनाव में नहीं मिले थे इन जातियों के वोट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आयकर अधिकारियों से बोले आजम खां: मैं तो फकीर आदमी, मेरे यहां क्या मिलेगा, कार्रवाई के दौरान बिगड़ी तबीयत


चौकी प्रभारी भेलसर द्रवेश त्रिवेदी ने बताया कि डीसीएम की तेज टक्कर से सभी जवान दो वाहनों के बीच दब गए थे। चारों घायल पीएसी के जवानों को एम्बुलेंस से सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चारों को लखनऊ स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

एक अन्य घटना में कोतवाली रुदौली क्षेत्र में लोहिया पुल के निकट स्कूटी फिसलने से पुलिस का जवान घायल हो गया। उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। भेलसर चौकी प्रभारी दृवेश त्रिवेदी ने बताया कि घायल सिपाही सुरेश कुमार (37) को जिला अस्पताल भिजवाया गया है। वह बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे शुक्ला कॉलोनी कोतवाली बाराबंकी से स्कूटी से जिला कारागार अयोध्या ड्यूटी करने जा रहा था।

ई-रिक्शा से टकराए सांड, एक की मौत
पटरंगा थाना क्षेत्र के बुलबुलपुर रेलवे कॉसिंग के समीप बुधवार देर रात दो छुट्टा सांड आपस में लड़ गए। लड़ते-लड़ते दोनों सड़क किनारे खड़े बैटरी रिक्शा से टकरा गए, जिससे रिक्शा पलट गया। उसके नीचे युवक का पैर दब गया। इस दौरान एक सांड का पैर युवक के सिर पर पड़ गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक कमलेश गौतम ने बताया सांड के पलटने से रिक्शे पर बैठा जलीलपुर, दलसराय कोतवाली रुदौली निवासी राकेश कुमार व चालक राम बहादुर निवासी ग्राम करौंदी थाना मवई घायल हो गए। दोनों को सीएचसी मवई भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने यात्री राकेश को मृत घोषित कर दिया है। पटरंगा एसओ ओम प्रकाश ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे में रिक्शे पर बैठी दो महिलाओं को भी मामूली चोटें आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed