{"_id":"65265b4f1d9cc43caf0007e0","slug":"a-crocodile-in-a-house-of-katarniaghat-in-bahraich-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: घर में घुसा मगरमच्छ देखकर सहम गए परिजन, अफरातफरी मची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: घर में घुसा मगरमच्छ देखकर सहम गए परिजन, अफरातफरी मची
Wed, 11 Oct 2023 01:52 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 11 Oct 2023 01:52 PM IST
सार
बहराइच के कतर्नियाघाट क्षेत्र में स्थित एक गांव के घर में बीती रात मगरमच्छ घुस जाने से हड़कंप मच गया। लोगों ने हाका लगाकर उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन
घर में दिखा मगरमच्छ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहराइच के कतर्नियाघाट वन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चहलवा के कुरकुरी कुआं गांव निवासी चौथी के घर में बीती रात मगरमच्छ घुस गया जिसे देखते ही घर के लोग भाग खड़े हुए। लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
मौजूद लोगों ने किसी तरह हाका लगाकर मगरमच्छ को घर से बाहर भगाया जिसके बाद राहत की सांस ली। बता दें की मगरमच्छ करीब एक घंटे तक घर में ही रहा हाका लगाने पर पास की पुलिया में घुस गया। लोगों ने वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जेपीएनआईसी के गेट पर जड़ा ताला, गेट फांदकर समर्थकों संग अंदर घुसे अखिलेश यादव, माल्यार्पण किया
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में बिजली संकट बढ़ा, गांवों में पांच घंटे की कटौती, कई यूनिटों के बंद होने से बढ़ा संकट
रेंजर अनूप कुमार ने वन रक्षक अब्दुल सलाम को मगरमच्छ पर निगरानी रखने को कहा है साथ ही घर व आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। काफी देर बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू कर लिया गया।