बहराइच के मोतीपुर रेंज के गुलालपुरवा गांव में स्थित तालाब में रह रहा मगरमच्छ चार माह से हमलावर था। तट पर पहुंचने वाले मवेशी और ग्रामीणों पर मगरमच्छ हमला कर उन्हें घायल कर रहा था। कई लोगों की जान जाते-जाते बची। गुरुवार सुबह कुछ मछली के व्यवसायी शिकार करवाने पहुंचे तो उन पर भी मगरमच्छ ने हमला किया। इस पर व्यवसायियों ने क्षेत्र के जलीय शिकारियों को बुलवाकर जाल डलवाकर मगरमच्छ को पकड़वा लिया। सूचना पाकर पहुंचे वनकर्मियों ने मगरमच्छ को कब्जे में लेकर गेरुआ नदी में छोड़ा है। मगरमच्छ काफी वयस्क बताया जा रहा है।
पकड़ा गया चार महीने से आतंक बना मगरमच्छ, जो भी तट पर जाता करता था अचानक हमला, तस्वीरें
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन