{"_id":"640c32737a7311b0810f3a54","slug":"a-couple-found-hanging-in-dehat-kotwali-area-in-sitapur-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: जंगल में फंदे पर लटकते मिले प्रेमी युगल के शव, मृतक के बड़े भाई की साली है लड़की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: जंगल में फंदे पर लटकते मिले प्रेमी युगल के शव, मृतक के बड़े भाई की साली है लड़की
Sat, 11 Mar 2023 01:19 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 11 Mar 2023 01:19 PM IST
सार
सीतापुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में प्रेमी युगल के शव फंदे से लटकते पाए जाने पर हंगामा मच गया। मामला प्रेम प्रसंग का माना जा रहा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जानकारी करते एसपी घुले सशील चंद्रभान।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लाल कुर्ती के जंगल में प्रेमी युगल का शव फंदे पर लटकता मिला। प्रेमी युगल शुक्रवार से लापता थे।
विज्ञापन
प्रेमी युगल की शिनाख्त देहात कोतवाली क्षेत्र के टेढ़वा गांव निवासी कुलदीप (20) और रेखा( 16) निवासी खमरिया के रूप में हुई है। रेखा कुलदीप के बड़े भाई की साली है।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटना की जांच की जा रही है। कुलदीप के शव से तलाशी के दौरान पुलिस को मोबाइल मिला है। प्रथम दृष्टया पूरा मामला प्रेम प्रसंग का माना जा रहा है।
विज्ञापन