{"_id":"61c6f686d4515f5f7128e5b9","slug":"a-couple-died-kamalapur-thana-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: खेत की सिंचाई कर रहे दंपती की करंट लगने से मौत, पुत्र के खेत पर पहुंचने पर हुई जानकारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीतापुर: खेत की सिंचाई कर रहे दंपती की करंट लगने से मौत, पुत्र के खेत पर पहुंचने पर हुई जानकारी
Sat, 25 Dec 2021 04:16 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 25 Dec 2021 04:16 PM IST
सार
कमलापुर थाना क्षेत्र में एक दंपती की खेत की सिंचाई करते समय करंट लगने से मौत हो गई। मामले की जानकारी तब हुई जब उनका बेटा खेत पर पहुंचा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले के थाना कमलापुर इलाके में शुक्रवार की देर रात गांव के बाहर खेत में सिंचाई करते समय करंट लगने से दंपती की मौत हो गई। शनिवार सुबह दंपती के बेटे के खेत में पहुंचने पर उसे घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। थाना क्षेत्र के केसरिया गांव के निवासी पूरन (50) अपनी पत्नी प्रेमा (47) के साथ महाराजपुर गांव में खेत की सिंचाई करने रात को गए थे। दंपती के साथ उनका बेटा मुकेश भी गया था।
विज्ञापन
बताया जाता है कि रात में दंपती ने बेटे मुकेश को घर भेज दिया और दोनों लोग खेत में सिंचाई कर रहे थे। देर रात करंट लगने से दोनों की मौत हो गई। सुबह होने पर दंपती का बेटा मुकेश खेत पर पहुंचा, जहां पर उसके मां-बाप के शव खेत में पड़े मिले।
विज्ञापन
बताया जाता है कि खेत में कटीले तार लगे हैं। ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से तारों में करंट लगने से उसकी चपेट में आने से दंपती की मौत हुई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ कमलापुर मुकुल वर्मा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।