{"_id":"67581d16ed43e187dc0a0004","slug":"a-couple-died-in-an-acident-in-barabanki-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: रास्ते में बाइक रोककर खड़े थे दंपती, पीछे से कार ने मारी टक्कर, दोनों की मौत, बच्चे गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: रास्ते में बाइक रोककर खड़े थे दंपती, पीछे से कार ने मारी टक्कर, दोनों की मौत, बच्चे गंभीर
Tue, 10 Dec 2024 04:21 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 10 Dec 2024 04:21 PM IST
सार
बाराबंकी में किसान पथ पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। एक दंपती की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
हादसे में मृत दंपती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ से वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे बाइक सवार दंपती व दो बच्चों को किसान पथ पर तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में चारों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया एवं युवक को लखनऊ रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में देर रात युवक की भी मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से जख्मी बच्चों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
जनपद लखनऊ के चिनहट कोतवाली क्षेत्र के नरेंद्री जुग्गौर निवासी कुलदीप (35) मंगलवार की शाम अपनी पत्नी रिंकी (30), पुत्र रोहित (12) व राज (10) के साथ अपनी ससुराल कुर्सी थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर जाने के लिए निकला था। यहां मंगलवार को रिश्तेदारी में शादी के कार्यक्रम में शिरकत करनी थी। रास्ते में देवा कोतवाली इलाके में किसान पथ पर अनंता धाम के पास दंपती बाइक रोक कर खड़े हो गए थे। इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद दंपती व बच्चे उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हाईकोर्ट के जज के बयान पर घमासान: विहिप ने दी प्रतिक्रिया - अगर उन्होंने ऐसा कहा तो भी हम क्षमाप्रार्थी नहीं
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - किसानों के लिए चलाई जा रहीं केंद्र और राज्य सरकार की ये योजनाएं, सीएम ने खुद बताया कितना मिलेगा लाभ
मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को जिला अस्पताल बाराबंकी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि कुलदीप को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया एवं बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। ट्रॉमा सेंटर में देर रात कुलदीप ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद से लखनऊ से लेकर बाराबंकी तक कोहराम मचा हुआ है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि हादसे के बाद कार को कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार हो गया।