फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A continuous stream of devotional melody will flow for three days during Shri Shyam Nishanotsav

Lucknow News: श्री श्याम निशानोत्सव में तीन दिन बहेगी भक्ति रस की अविरल धारा

Thu, 05 Feb 2026 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
A continuous stream of devotional melody will flow for three days during Shri Shyam Nishanotsav
लखनऊ। राजधानी में श्री श्याम निशानोत्सव के दौरान तीन दिन भक्ति रस की अविरल धारा बहेगी। श्री श्याम ज्योत मंडल की ओर से 20, 21 और 22 फरवरी को आयोजन किया जाएगा। ऐशबाग स्थित तिलकनगर के महाराजा अग्रसेन पार्क में होने वाले 44वें उत्सव के शुरुआती दो दिन नामी भजन गायक प्रस्तुतियां देंगे। तीसरे दिन श्याम सतरंगी ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी। इस बार की थीम ''जमघट म्हारो श्याम का'' है। कार्यक्रम में लखनऊ और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में भक्तों के जुटने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आयोजक मंडल के अनुपम मित्तल ने बताया कि 20 व 21 फरवरी को शाम पांच बजे से जयपुर के कुमार नरेंद्र, संजय पारीक, नवीन शर्मा और रोहित शर्मा, रांची की पूजा पारीक, कोलकाता के लव अग्रवाल, संजय शर्मा और अरविंद सहल, कानपुर के कुमार मुकेश भजनों से श्याम प्रभु की महिमा का गुणगान करेंगे। 22 की सुबह 11 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह तिलकनगर से शुरू होकर रामनगर, शास्त्री नगर, रकाबगंज, पांडेगंज, रानीगंज, सराय फाटक, फतेहगंज, श्रीराम रोड, कैसरबाग, परिवर्तन चौक होते हुए बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर पहुंचेगी। 23 को श्याम ध्वजा लेकर एसी बस से भक्तजन खाटू धाम के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed