फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A conspiracy was hatched like a film story, the police was misled for three hours

Lucknow News: फिल्मी कहानी की तरह रची साजिश, तीन घंटे तक पुलिस को बहकाया

Mon, 19 May 2025 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 19 May 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
A conspiracy was hatched like a film story, the police was misled for three hours
फिल्मी कहानी की तरह रची साजिश, तीन घंटे तक पुलिस को बहकाया
लखनऊ। चिनहट इलाके में एक महिला की हत्या के मामले में दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी कोई और नहीं, बल्कि उसकी बेटी (16 वर्ष) और उसका प्रेमी (17 वर्ष) निकले। दोनों ने हत्या की साजिश किसी फिल्मी कहानी की तरह रची थी। किशोरी तीन घंटे तक पुलिस को गुमराह करती रही। जब पुलिस ने उसके प्रेमी को पकड़ा और दोनों काे आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की तो वारदात कबूली।
विज्ञापन


एडीसीपी पूर्वी पंकज सिंह के अनुसार, पूछताछ के दौरान किशोरी ने पहले झूठा बयान देते हुए कहा कि वह रात करीब दो बजे पानी भरने घर के बाहर गई थी और वापस आने पर मां को खून से लथपथ पाया। उसने आरोप लगाया कि एक अज्ञात युवक ने मां के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की और विरोध पर हत्या कर दी। पुलिस को यह बयान संदिग्ध लगा, क्योंकि रात के समय पानी भरने और हवा खाने की बात अव्यवहारिक लगी।
विज्ञापन

संदेह बढ़ने पर पुलिस ने किशोरी के नाबालिग प्रेमी को हिरासत में लिया और जब दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई, तो दोनों ने सच कबूल कर लिया। बताया कि महिला के सख्त रवैये और उनके प्रेम संबंध में बाधा बनने के कारण यह खौफनाक कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या की दिल दहला देने वाली कहानी

जांच में पता चला कि पहले किशोरी और उसके प्रेमी ने महिला का गला दबाया और फिर आईने के टूटे कांच से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। किशोरी नौवीं तक पढ़ी-लिखी है। उसके पिता की कुछ समय पहले मौत हो चुकी थी और मां 12 हजार रुपये की नौकरी कर परिवार चला रही थीं। बेटी के प्रेम-प्रसंग की जानकारी होने के बाद उन्होंने सख्ती बरतनी शुरू कर दी थी, जिससे नाराज होकर दोनों ने मिलकर महिला की हत्या कर दी।

पहले भी थीं शिकायतें
महिला के भाई ने बताया कि प्रेम संबंध पहले भी विवादों में रहा है। किशोर पहले दो बार लड़की को भगा चुका था, जिसमें एक बार केस भी दर्ज हुआ और आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया था। इसके बावजूद दोनों ने संपर्क बनाए रखा।


महिला थी बेहद स्नेही, यकीन नहीं कर पा रहे परिजन

परिजनों के अनुसार, महिला बेटी से बेहद प्यार करती थी और कमाई का अधिकांश हिस्सा उसी पर खर्च करती थीं। बेटी की सुरक्षा के लिए वह उसे अपने साथ ड्यूटी तक ले जाती थीं। अब परिवार इस क्रूर सच को स्वीकार नहीं कर पा रहा है कि उसी बेटी ने मां की बेरहमी से जान ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed