फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A confluence of patriotism and devotion to God was seen in Lok Chaupal

Lucknow News: लोक चौपाल में दिखा देशभक्ति और ईश्वरभक्ति का संगम

Mon, 18 Aug 2025 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
A confluence of patriotism and devotion to God was seen in Lok Chaupal
लोक चौपाल में दिखा देशभक्ति और ईश्वरभक्ति का संगम
लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से रविवार को आयोजित लोक चौपाल में देशभक्ति और ईश्वरभक्ति का संगम देखने को मिला। इस दौरान गोमतीनगर विकल्प खंड स्थित रोहित रेजिडेंसी कम्युनिटी सेंटर में लगी चौपाल देशभक्ति गीतों और भजन से गूंज उठी। वरिष्ठ साहित्यकार चौपाल के चौधरी डाॅ. रामबहादुर मिश्र ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर प्रकाश डाला और उन्हें नमन किया। वहीं, लेखक राज वर्मा ने युवा पीढ़ी को आजादी के दीवानों की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया। दीपक कबीर, संस्थान की संरक्षक डाॅ. स्मिता मिश्रा, अध्यक्ष जीतेश श्रीवास्तव एवं अर्चना गुप्ता ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान गायन और नृत्य की सामूहिक प्रस्तुतियां हुईं। मौके पर अंतरा भट्टाचार्य, सौम्या गोयल, सुमन मिश्रा, स्मिता पांडेय, अर्चना गुप्ता, डाॅ. सुधा द्विवेदी, नीलम वर्मा, मधुलिका श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed