फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A committee will inspect the case of patients death

Lucknow News: निजी अस्पताल में मरीज की मौत मामले में रिकाॅर्ड तलब, तीन सदस्यीय कमेटी गठित

Mon, 07 Apr 2025 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
A committee will inspect the case of patients death
लखनऊ। बिजनौर इलाके के निजी अस्पताल में हर्निया के ऑपरेशन बाद मरीज की हुई मौत मामले में सीएमओ ने जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। मामले में अस्पताल से मरीज की फाइल भी मांगी गई है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में माैत की वजह साफ नहीं हो सकी है। इस कारण विसरा सुरक्षित रखा गया है। अफसरों का कहना है कि कमेटी की रिपोर्ट में लापरवाही मिलने पर अस्पताल पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बिजनौर के गांधीनगर माती के रहने वाले मनोज नाथ (35) को हर्निया की दिक्कत थी। पीजीआई शहीद पथ स्थित कोर्पुस मल्टीस्पेशयलिटी हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. धनंजय ने दो अप्रैल को उनका ऑपरेशन किया था। शुक्रवार अचानक मरीज की हालत बिगड़ गई थी और उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

भतीजे परमेंद्र का आरोप है कि अस्पताल ने मनोज की मौत के बाद परिजनों को सूचना तक नहीं दी। वाहन बुलाकर श उसमें रखवा दिया। परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो वे हंगामा करने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि अस्पताल से मरीज के इलाज से जुड़ा रिकाॅर्ड तलब किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह से साफ नहीं है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed