फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A child's diary came out of the book and onto the stage

Lucknow News: किताब से निकलकर मंच पर आई एक बच्चे की डायरी

Tue, 24 Mar 2026 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
A child's diary came out of the book and onto the stage
 नाट्य प्रस्तुति देते कलाकार। अमर उजाला
लखनऊ। बच्चों को सुविधाएं और पैसा देकर जो मां-बाप यह समझते हैं कि उन्होंने अपना फर्ज निभा दिया, वे गलत होते हैं और उनकी यही गलतफहमी बच्चों के लिए कभी-कभी इतनी घातक हो जाती है कि इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल होता है। बच्चों के संवेदनशील मन में छिपी ऐसी ही अनगिनत इच्छाओं और माता-पिता से उनकी अपेक्षाओं को एक किताब में पिरोया है वरिष्ठ बाल साहित्यकार डॉ. करुणा पांडेय ने। ‘एक बच्चे की डायरी’ नामक इसी पुस्तक का विमोचन गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान में सोमवार शाम किया गया और साथ ही इस पुस्तक के एक भाग का मंचन भी हुआ जिसने दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


लिटरेरी क्लब की ओर से आयोजित समारोह में पुस्तक के विमोचन के बाद हुए मंचन में दिखाया गया कि एक बच्चा समीर अकेलेपन और दबाव से घबराकर आत्महत्या का प्रयास करता है। उसके मम्मी-पापा बड़े पदों पर नौकरी में थे। पैसों और आधुनिकता की चकाचौंध में डूबी समीर की मां राज अपने बेटे की कोमल भावनाओं को नहीं समझ पाती और उसे हाई-फाई सोसायटी के अनुसार खुद को ढालने का दबाव बनाती है। एक दोस्त की सलाह पर वह डायरी लिखने लगता है। एक दिन यह डायरी मां के हाथ लगती है तो वह उसे अपनी दोस्त रेखा को दिखाती है। डायरी के पन्ने जैसे-जैसे पलटते जाते हैं, समीर का अंर्तद्वंद्व सामने आता जाता है। रेखा के समझाने पर राज को अपनी गलती का अहसास होता है और वह समीर को मनाने के लिए उसके दादा-दादी को घर बुला लेती है।
विज्ञापन

मां का वात्सल्य और परिवार का साथ पाकर समीर का बचपन फिर से लौट आता है। ज्ञानेश्वर मिश्र ज्ञानी के निर्देशन में सजे इस मंचन को आदित्य शाक्य, लता बाजपेई, अनिल कुमार, अंशिका सक्सेना, प्रियंका भारती, कंचन शर्मा, निरुपमा राहुल, आरव, दिया भारती, आयुष शर्मा और राजनंदिनी वर्मा ने अभिनय से संवारा। इससे पूर्व पुस्तक के विमोचन के दौरान पद्मश्री विद्याविंदु सिंह, साहित्यकार सुधाकर अदीब, महेंद्र भीष्म, दयानंद पांडेय, ज्योति काला, अशोक भाल, अमिता दुबे, रंगकर्मी गोपाल सिन्हा, आशा श्रीवास्तव, अनिल पांडेय आदि मौजूद रहे।

 नाट्य प्रस्तुति देते कलाकार। अमर उजाला

 नाट्य प्रस्तुति देते कलाकार। अमर उजाला

 नाट्य प्रस्तुति देते कलाकार। अमर उजाला

 नाट्य प्रस्तुति देते कलाकार। अमर उजाला

 नाट्य प्रस्तुति देते कलाकार। अमर उजाला

 नाट्य प्रस्तुति देते कलाकार। अमर उजाला

 नाट्य प्रस्तुति देते कलाकार। अमर उजाला

 नाट्य प्रस्तुति देते कलाकार। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed