{"_id":"5b9fc837867a557fe3048499","slug":"a-child-get-drowned-in-lake-of-janeshwar-mishra-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनेश्वर मिश्र पार्क की झील में डूबकर बच्चे की मौत, नहीं थे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनेश्वर मिश्र पार्क की झील में डूबकर बच्चे की मौत, नहीं थे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 17 Sep 2018 08:58 PM IST
विज्ञापन
जनेश्वर मिश्र पार्क
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में बनी झील में एक बच्चे की डूबकर मौत हो गई। जबकि उसके दो दोस्तों को बचा लिया गया है। मामले में सिक्योरिटी की लापरवाही पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि इतने छोटे बच्चों को पार्क में प्रवेश किसके कहने पर दिया गया।
विज्ञापन
पांच वर्षीय कृष्णा सोमवार दोपहर अपने दोस्तों के साथ जनेश्वर मिश्र पार्क गया था। वह तैरने के लिए झील में अपने दोस्तों के साथ उतरा और थोड़ी देर बाद तीनों डूबने लगे। शोर मचने पर आसपास मौजूद लोगों ने दो बच्चों को तो निकाल लिया जबकि कृष्णा की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक बच्चे के पिता रामगोपाल गोंडा के करनैलगंज में हेयर कटिंग का काम करते हैं और उसका परिवार जनेश्वर मिश्र पार्क के नजदीक ही मलिन बस्ती में रहता है।
कृष्णा को झील से निकालकर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि एलडीए पहले भी लापरवाहियों को नजरअंदाज करता रहा है।
विज्ञापन