फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A child died when a spring falls on a child in a school in ayodhya.

Ayodhya News: स्कूल में पिलर उखड़ने से बच्चों पर गिरा झूला, एक छात्र की दबकर मौत, दो घायल

Fri, 01 Jul 2022 04:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रानी बाजार (अयोध्या)
अमर उजाला नेटवर्क, रानी बाजार (अयोध्या) Published by: ishwar ashish Updated Fri, 01 Jul 2022 04:30 PM IST
सार

स्कूल में झूला झूल रहे बच्चों पर पिलर उखड़ जाने से झूला गिर पड़ा। हादसे में एक बच्चे की मौत होने से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
A child died when a spring falls on a child in a school in ayodhya.
हादसे में मृत बच्चा व स्कूल में मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या जिले के थाना पूराकलंदर क्षेत्र के भाईपुर जहीरगंज में स्थित आरएन शिक्षण संस्थान में झूले का पिलर जड़ से उखड़कर झूला झूल रहे बच्चों के ऊपर गिर गया। हादसे में कक्षा दो के एक छात्र की मौत हो गई जबकि दो अन्य मासूम घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, अभिभावकों का आरोप है कि झूला बहुत पुराना था साथ ही ठीक से जमीन में गाड़ा नहीं गया था। पुलिस तहरीर मिलने पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


मसौधा शिक्षा क्षेत्र के भाईपुर आरएन शिक्षण संस्थान में प्रतिदिन की तरह स्कूल बच्चे पढ़ने आए, सुबह करीब 10 बजे लंच के दौरान कुछ बच्चे स्कूल में लगे झूले पर झूलने लगे। इस दौरान झूले का पिलर जड़ से उखड़ गया और झूले पर बैठे कक्षा 2 के छात्र अमर कुमार वर्मा (8) पुत्र विजय कुमार वर्मा निवासी भाईपुर, कक्षा-3 के समर वर्मा (10) पुत्र संजय वर्मा निवासी भाईपुर व उमंग वर्मा (10) पुत्र कृपाराम वर्मा निवासी भाईपुर घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद स्कूल के स्टाफ ने सभी बच्चों को सीएचसी सोहावल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अमर कुमार वर्मा को मृत घोषित कर दिया। शेष दोनों छात्रों का इलाज चल रहा है, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद स्कूल बंद कर स्टाफ फरार हो गया। विद्यालय के प्रबंधक जगतपाल वर्मा का भी फोन ऑफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ अयोध्या डॉ राजेश तिवारी ने बताया कि पिलर को महज एक फुट ही गाड़ा गया था, बरसात के कारण मिट्टी गीली हो गई थी जिससे पिलर बच्चों का लोड़ नहीं उठा पाया और गिर पड़ा। बताया तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं मसौधा शिक्षा क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी तारकेश्वर पांडेय ने बताया कि विद्यालय एक से पांच तक संचालित है, उसकी मान्यता है।

घटना की जांच की जा रही है, रिपोर्ट आने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed