{"_id":"627d4d049c721b17345288d5","slug":"a-car-hits-three-in-hazratganj-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: अनियंत्रित ऑल्टो ने मारी टक्कर, हादसे में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: अनियंत्रित ऑल्टो ने मारी टक्कर, हादसे में तीन घायल
Fri, 13 May 2022 12:18 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 13 May 2022 12:18 AM IST
सार
हजरतगंज एक अनियंत्रित कार ने फुटपाथ पर खड़े तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे से हड़कंप मच गया। कार चालक नशे में था।
विज्ञापन
हादसे में तीन लोग घायल हो गए।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हजरतगंज के राणा प्रताप मार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात एक अनियंत्रितत कार ने बाइक, रिक्शा समेत तीन लोगों को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
राणा प्रताप मार्ग पर देर रात ऑल्टो कार चालक ने फुटपाथ पर खड़ी बाइक, रिक्शा व वहां खड़े तीन लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर से तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के समय वहां पर मौजूद लोगों ने कार चालक को दबोच लिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के मुताबिक कार चालक का नाम पवन तिवारी है। वह मूल रूप से बहराइच का रहने वाला है। यहां किसी शादी में आया था। नशे की हालात में उसने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है। घायल स्थानीय निवासी अभिषेक, अक्षय कश्यप व फारूख को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।