{"_id":"66ab8039cc83d591300a5737","slug":"a-car-hits-divider-in-mohanlalganj-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohanlalganj: अवैध शराब ले जा रही कार डिवाइडर से टकराई, गाड़ी छोड़कर भाग गए सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohanlalganj: अवैध शराब ले जा रही कार डिवाइडर से टकराई, गाड़ी छोड़कर भाग गए सवार
Thu, 01 Aug 2024 06:01 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहनलालगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहनलालगंज
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:01 PM IST
सार
अवैध शराब लेकर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद कार सवार कार छोड़कर कर भाग निकले। कार में अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हरियाणा से तस्करी कर अंग्रेजी शराब ले जा रही कार किसान पथ पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार क्षतिग्रस्त होने पर सवार कार छोड़कर भाग निकले। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस शराब समेत कार थाने ले गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, किसान पथ पर बृहस्पतिवार की सुबह तेज रफ्तार आई20 कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार सवार दो लोग कार छोड़कर चले गए। इसकी सूचना राहगीरों ने मोहनलालगंज पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस को कार की तलाशी में अंग्रेजी शराब के सोलह गत्ते बरामद हुए जिनमें शराब की दो सौ बोतले थीं। इंस्पेक्टर आलोक राव के मुताबिक शराब हरियाणा की बनी हुई है। जो तस्करी कर ले जाई जा रही थी। कार के नंबर के आधार पर कार मालिक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन