फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A car falls down from a bridge in Lucknow cantt area.

Lucknow: कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरी सफारी, व्यवसायी गंभीर रूप से घायल

Mon, 15 Jan 2024 11:14 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 15 Jan 2024 11:14 AM IST
सार

राजधानी लखनऊ के कैंट क्षेत्र में रविवार को एक टाटा सफारी अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
A car falls down from a bridge in Lucknow cantt area.
हादसे के बाद का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

घने कोहरे के कारण राजधानी लखनऊ के कैंट थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार टाटा सफारी पुल से नीचे गिर गई। हादसे में वाहन सवार व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गया। फायर विभाग की टीम ने वाहन को काटकर सवार लोगों को बाहर निकाला।

विज्ञापन


पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। हादसा मरी माता मंदिर पुल के पास हुआ। बताया जा रहा है कि कोहरे के कारण सफारी अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई थी।

रविवार की देर रात दो बजकर 20 मिनट पर फायर स्टेशन हजरतगंज को सूचना प्राप्त हुई कि मरी माता मंदिर के पास नाले की तरफ एक कार गिर गई है जिसमें कुछ लोग फंसे हुए हैं। सूचना पर फायर यूनिट घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि एक टाटा सफारी जिसका नंबर यूपी 78 इ एन 6400 है उसमें एक व्यक्ति राहुल सचदेवा (26) पुत्र हरीश सचदेवा निवासी 92 एन ब्लॉक किदवई नगर कानपुर फंसा हुआ है। 
विज्ञापन


घायल को वाहन से निकालकर सिविल अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया गया है। राहुल कानपुर से लखनऊ आ रहा था। वह लखनऊ में लोगों को थोक में कपड़े बेचता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed