{"_id":"5f018578608c2b3aab3726ba","slug":"a-car-colloid-to-a-tree-in-katarniyaghat-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार एक शिक्षक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार एक शिक्षक की मौत, दो घायल
Sun, 05 Jul 2020 01:17 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 05 Jul 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल ले जाती एंबुलेंस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच जिले के कतर्नियाघाट के जंगल में शनिवार की देर शाम मार्कसीट सत्यापन कराकर मिहींपुरवा से लौट रहे शिक्षकों की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो को गंभीर चोटें आई है।
विज्ञापन
दरअसल, ब्लॉक मुख्यालय पर इन दिनों प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूलों का मार्कसीट सत्यापन कार्य चल रहा है । सुजौली क्षेत्र अंतर्गत कारीकोट न्यायपंचायत के अलग-अलग विद्यालयों में तैनात शिक्षकों की ड्यूटी सत्यापन कार्य में लगी हुई है।
विज्ञापन
शनिवार देर शाम करीब सात बजे सुजौली क्षेत्र के तीन शिक्षक ड्यूटी से सिंचाई कालोनी गिरिजापुरी स्थित अपने आवास पर अपनी निजी कार यूपी 20 RK 3808 से लौट रहे थे । तभी बिछिया मिहींपुरवा मार्ग पर निशानगाड़ा एसएसबी कैम्प के निकट कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
कार सवार शिक्षक हरिदर्शन सहायक अध्यापक सीताराम पुरवा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक शिक्षक संदीप कुमार, सहायक अध्यापक आनंदनगर बरखड़िया व धर्मेन्द्र कुमार सहायक अध्यापक राजेंद्र सिंह पुरवा कारीकोट को गंभीर चोटें आई।