{"_id":"5f0daff78ebc3e635d02ed97","slug":"a-car-catches-fire-in-raebareli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: सड़क पर धू-धूकर जलने लगी कार, बाल-बाल बचा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: सड़क पर धू-धूकर जलने लगी कार, बाल-बाल बचा चालक
Tue, 14 Jul 2020 06:45 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 14 Jul 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
धू-धूल कर जल उठी कार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली शहर के अहियारापुर और रतापुर के बीच मंगलवार की सुबह 11.35 बजे एक कार सड़क पर चलते-चलते धू-धूकर जलने लगी। इससे अफरातफरी मच गई। कार में आग लगते ही चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
सूचना पर तुरंत पहुंची फायर यूनिट ने आग पर काबू पाया। हालांकि कार पूरी तरह से जल गई है। बताते हैं कि पेट्रोल का पाइप इंजन के पास ही फट जाने के बाद यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के तेलिया कोट निवासी अब्दुल गफ्फार निवासी अपनी कार संख्या यूपी 33एचएफ 8554 से कहीं जा रहा था। अहियारायपुर व रतापुर के बीच अचानक कार के अगले हिस्से में आग लग गई। आग लगते ही चालक कार छोड़कर भाग निकला और फायर यूनिट को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
ये था आग लगने का कारण
मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके पांडेय के निर्देश पर टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि फायर यूनिट का बहुत अच्छा काम रहा। जानकारी मिलते ही टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग के कारण जनहानि नहीं हुई है। इंजन के पास पेट्रोल की पाइप लीक होने के कारण हादसा हुआ है।