फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A businessman got beaten when he went to take his money in former MLA house in Barabanki.

बाराबंकी: पूर्व विधायक के घर बकाया मांगने गए सोफा व्यापारी की पिटाई में दो पर केस दर्ज, जांच शुरू

Sun, 24 Sep 2023 01:47 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Sun, 24 Sep 2023 01:47 PM IST
सार

एक सोफा व्यापारी ने आरोप लगाया है कि वह पूर्व विधायक के घर अपने बकाया रुपये लेने गया था। इस पर वहां मौजूद विधायक के लोगों ने उससे मारपीट की।

विज्ञापन
A businessman got beaten when he went to take his money in former MLA house in Barabanki.
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाराबंकी शहर के केडी सिंह बाबू मार्ग पर सोफा की दुकान संचालित करने वाले व्यापारी अमिताभ पाठक ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीते 12 नवंबर को पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने 93 हजार रुपए का सोफा खरीदा था। 40 हजार रुपए बकाया किए गए थे।

विज्ञापन


21 सितंबर को वह पूर्व विधायक शरद अवस्थी के आवास पर बकाया पैसा मांगने गए थे। वहां मिले टीटू पांडे और एक अन्य व्यक्ति जो खुद को वकील बता रहे थे, भड़क गए। आरोप लगाया  कि इन लोगों ने सोफा व्यवसाई को जमकर पीटा। मोबाइल छीन लिया और कार में तोड़फोड़ की। विरोध करने पर जान से मारने के लिए दौड़ा लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्राण प्रतिष्ठा समारोह: दंड, छत्र व पादुका लेकर नहीं जा पाएंगे संत, खेल, कला व साहित्य जगत के लोग भी होंगे शाम
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रायबरेली: सपा विधायक पर नौकरी का झांसा देकर नौ लाख रुपये ठगने का आरोप, भाई और साला भी था शामिल


शहर कोतवाली में तहरीर देने के बाद व्यवसाई ने यह भी आरोप लगाया कि उसे उल्टे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। मामला पूर्व विधायक से जुड़ा होने के कारण दो दिन तक कुछ नहीं हुआ मगर जब व्यापारी के बयान का वीडियो वायरल होने लगा तो शनिवार की रात शहर कोतवाली में टीटू पांडे व एक अन्य के खिलाफ मारपीट और तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है।

कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस बाबत पूर्व विधायक का पक्ष लेने के लिए कई बार उनके मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई मगर जवाब नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed