फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A businessman get shot in Gosaising market in Sultanpur.

Sultanpur: तीन बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को घेरकर मारी गोली, देर रात मौत, मुकदमा दर्ज

Wed, 09 Oct 2024 11:35 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, दोस्तपुर (सुल्तानपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, दोस्तपुर (सुल्तानपुर) Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 09 Oct 2024 11:35 AM IST
सार

तीन बाइक पर आए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और गोली मार दी। गोली व्यापारी के गले में लगी और वह वहीं बेसुध होकर गिर पड़े। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
A businessman get shot in Gosaising market in Sultanpur.
व्यापारी संतराम अग्रहरि व घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के गोसैसिंहपुर बाजार में मंगलवार रात करीब 8:30 बजे बाइक सवार बदमाशों ने फास्टफूड व्यवसायी को गोली मार कर हत्या कर दी। व्यापारी को गंभीर हालत में बिरसिंहपुर अस्पताल से मेडिकल कॉलेज और फिर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया रास्ते में उसकी मौत हो गई। हमले में स्थानीय भाजपा नेता और उनके साथियों का नाम सामने आ रहा है। वारदात के बाद गुस्साए व्यापारियों ने बाजार बंद करके हलियापुर-बेलवाई मार्ग जाम कर दिया। स्थानीय लोग मौके पर एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे।

विज्ञापन


गोसैसिंहपुर निवासी संतराम अग्रहरि (45) की बाजार में ही फास्टफूड कार्नर की दुकान है। उनके बेटे सचिन और मनीष के साथ दो दिन पहले मारपीट और छिनैती हुई थी, जिसमें भाजपा किसान मोर्चा के नेता का नाम सामने आया था। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने केस नहीं लिखा था। बताया जा रहा है कि संतराम अग्रहरि रात में बाजार में ही मोतिगरपुर मोड़ के पास खड़े थे। तभी तीन बाइक पर आए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और गोली मार दी। गोली व्यापारी के गले में लगी और वह वहीं बेसुध होकर गिर पड़े। स्थानीय लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक हमलावर भाग निकले। उन्हें तुरंत बिरसिंहपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद संतराम को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रात करीब 9.30 बजे उन्हें मेडिकल कॉलेज से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। रात करीब एक बजे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


भाजपा नेता पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने बंद की दुकानें
व्यापारी पर हमले की सूचना कुछ ही देर में बाजार में फैल गई। गुस्साए व्यापारियों ने बाजार बंद कर दी और गोसैसिंहपुर चौराहे पर जाम लगा दिया। व्यापारियों ने बताया कि दो दिन पहले संतराम के बेटों के साथ मारपीट और छिनैती की वारदात हुई थी। उस मामले में पुलिस ने एफआईआर नहीं लिखी थी। भाजपा किसान मोर्चा के नेता पर आरोप होने के चलते पीड़ित पक्ष की सुनवाई नहीं हो रही थी। उसी घटना को लेकर व्यापारी पर जानलेवा हमला किया गया है। व्यापारी एसपी सोमेन बर्मा के आने पर ही जाम खोलने की बात पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ मृतक के पुत्र ने लिखाया एफआईआर
दोस्तपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोसैसिंहपुर निवासी सन्त राम अग्रहरी उर्फ लल्लू की मंगलवार की रात साढे़ आठ बजे बाइक सवारों ने गोली मार कर फरार हो गये घायल को लखनऊ ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी। मृतक के पुत्र हिमांशू ने राज वर्मा निवासी खेमपुर, प्रदीप वर्मा निवासी खेमपुर, शौरभ वर्मा निवासी विभार पुर, थाना जैसिंहपुर,अर्जुन पटेल निवासी खेमपुर, जैसिंहपुर व कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed