{"_id":"5d711bc98ebc3e93ab3b6d2b","slug":"a-bus-trampled-two-labourers-in-gonda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: बाइक सवार दो मजदूरों को रोडवेज बस ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: बाइक सवार दो मजदूरों को रोडवेज बस ने रौंदा, मौत
Thu, 05 Sep 2019 07:59 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 05 Sep 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से भोजन करने निकले दो मजदूरों को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी जिससे दोनों की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना गुरुवार की दोपहर की है।
विज्ञापन
उतरौला गोंडा मार्ग पर महदेइया गांव के पास एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर दोपहर में तीन मजदूर बाइक से खाना खाने के लिए निकले थे। कच्चे रास्ते से मुख्यमार्ग पर चढ़ते ही उतरौला की ओर से आ रही बस ने ठोकर मार दी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रतन पांडेय ने बताया कि गुरुवार की दोपहर में थाना क्षेत्र के मदारबख्श पुरवा निवासी जगन्नाथ (21) पुत्र राम नरायन, ठाकुरदास पुरवा निवासी अश्वनी कुमार (23) पुत्र माता प्रसाद महदेइया मोड़ के पास एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते थे। दोपहर में दोनों एक बाइक से भोजन करने के लिए अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन
कच्चे रास्ते से जैसे ही दोनों बाइक सवार मुख्य मार्ग पर पहुंचे तभी उतरौला की तरफ से आ रही सिद्धार्थनगर डिपो की बस ने ठोकर मार दी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल 100 को दी।
अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई मौत
सूचना पर पहुंचे डायल 100 प्रभारी विनोद कुमार व चालक रवीश कुमार ने घायलों को सीएचसी धानेपुर पहुंचाया। दोनों की हालत नाजुक होने के कारण जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां दोनों की मौत हो गई। मामले में रोडवेज बस को पकड़ लिया गया है जबकि चालक फरार हो गया। परिवार वालों की तरफ से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।