फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A bus catches fire in bahraich, all passengers are safe.

Bahraich: रोडवेज बस में लगी आग से मचा हड़कंप, हादसे के समय सवार थे 45 लोग

Thu, 18 Apr 2024 04:21 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Thu, 18 Apr 2024 04:21 PM IST
सार

लखनऊ से बहराइच जा रही एक बस में आग लग जाने से हड़कंप मच गया। हादसे के समय बस में 45 लोग सवार थे। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन
A bus catches fire in bahraich, all passengers are safe.
बहराइच में बस में लगी आग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ से आ रही बहराइच डिपो की रोडवेज बस में गुरुवार दोपहर फखरपुर दयाल पेट्रोल पंप के पास अचानक आग लग गई। बस में आग लगने से अफरातफरी मच गई। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस प्रशासन व स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


गुरुवार दोपहर रोडवेज बस बहराइच डिपो यूपी 40 टी 2914 लखनऊ से सवारियां लेकर बहराइच जा रही थी कि फखरपुर चौराहे पर अचानक आग लग गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बस चालक उस्मान ने बताया कि लखनऊ से करीब 10:30 बजे बस लेकर चले थे। उस समय बस में करीब 45 सवारियां बैठी थीं। फखरपुर के पास प्रेशर पाइप फट गया तो उसे देखने के लिए ब्रेक लगाया। ब्रेक नहीं लगी तो तत्काल गियर को डाउन कर बस पेट्रोल पंप के सामने रोक दिया गया। बस रोकने पर पता चला कि वाहन के नीचे से आग की लपटें निकल रही हैं। इससे अफरातफरी मच गई। हड़कंप मच गया और बस में बैठी सवारियां उतरकर भागने लगीं।

मामले की जानकारी पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय ने पेट्रोल पंप पर रखे अग्नि नियंत्रकों की मदद से आग बुझाना शुरू करवाया। थानाध्यक्ष ने जेसीबी की मदद से बस को गाड़ी धोने वाली दुकान पर भेजा। जहां आग को बुझा दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed