{"_id":"5d397c798ebc3e6cea176bb4","slug":"a-bus-breaks-the-devider-and-meet-to-an-accident-in-bahraich","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर तोड़ते हुए पुल से लटक गई बहराइच जा रही बस, बाल-बाल बचे 35 यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर तोड़ते हुए पुल से लटक गई बहराइच जा रही बस, बाल-बाल बचे 35 यात्री
Thu, 25 Jul 2019 03:26 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 25 Jul 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
गोंडा-बहराइच राजमार्ग पर आगरा एक्सप्रेस वे पर हुई बस दुर्घटना जैसा हादसा टल गया। बुधवार की रात फैजाबाद से बहराइच की तरफ जा रही 35 यात्रियों से भरी बस गोंडा-बहराइच राजमार्ग पर चिलवरिया से पहले कोलुहा पुल पर बाइक सवार को बचाने की कोशिश में डिवाइडर तोड़ती हुई पुल से लटक गई।
विज्ञापन
हादसे से बस में बैठे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। बता दें कि कोलुहा पुल की ऊंचाई करीब 15 मीटर है। पुल रोड के किनारे बने तालाब से जुड़ा हुआ है। वहीं, पुल के पास करीब 10 मीटर तक गहरा पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
राहगीरों ने मामले की जानकारी पयागपुर पुलिस को दी। जिस पर पयागपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सरोज अन्य पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और यात्रियों व ड्राइवर को खिड़की के रास्ते बाहर निकाला। सवारियों को दूसरी बस से गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
पहले भी हो चुके हैं हादसे
इस पुल पर इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। पर शासन-प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। पुल के अगल-बगल काफी झाड़ियां उग आई हैं। पुल पर कोई डिवाइडर या रिफ्लेक्टर भी नहीं लगाया गया है जिससे आने-जाने वाले भारी वाहनों को काफी दिक्कत होती है।