फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A bus and a truck colloid in ramnagar in Barabanki.

Barabanki: ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक में घुसी बस, परखच्चे उड़े, परिचालक की मौत व पांच यात्री घायल

Wed, 04 Dec 2024 11:43 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर (बाराबंकी)
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर (बाराबंकी) Published by: ishwar ashish Updated Wed, 04 Dec 2024 11:43 AM IST
सार

बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र में बस व ट्रक की हुई भीषण टक्कर में एक परिचालक की मौत हो गई व छह यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के समय बड़ी संख्या में बस में यात्री सवार थे।

विज्ञापन
A bus and a truck colloid in ramnagar in Barabanki.
बस व ट्रक में हुई भीषण टक्कर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी के रामनगर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात बाराबंकी बहराइच हाईवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ओवरटेक करने के चक्कर में सामने जा रहे एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बस के परिचालक की मौत हो गई जबकि पांच अन्य यात्री घायल हो गए। हालांकि बड़ा हादसा टल गया क्योंकि बस में काफी यात्री सवार थे।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मंगलवार की देर रात बाराबंकी बहराइच हाईवे पर चौकाघाट के पास लखनऊ से बहराइच जा रही रोडवेज बस ओवरटेक करने के दौरान ट्रक में पीछे से घुस गई जिसमें बस परिचालक गोंडा जिले के गोबरे पुरवा थाना कर्नलगंज निवासी वासुदेव (35) की मौत हो गई है। पांच यात्रियों को हल्की चोटें आई थी।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी रामनगर भेजा जिनका इलाज करवा कर घर भेज दिया गया है। यात्रियों के अनुसार जिस समय बस में ट्रक में टक्कर मारी तो किसी की समझ में नहीं आया कि क्या करें। किसी का सिर सीट में लड़ा तो कोई बदहवास होकर चिल्लाने लगा। इंस्पेक्टर अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के परिजनों को रात में ही सूचना दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed