{"_id":"5d7e0ce58ebc3e93a76fe8c9","slug":"a-boy-murdered-his-grandmother-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: जुआ खेलने के लिए पैसे नहीं दिए तो दादी का गला रेतकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: जुआ खेलने के लिए पैसे नहीं दिए तो दादी का गला रेतकर मार डाला
Sun, 15 Sep 2019 03:35 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 15 Sep 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी के थाना टिकैतनगर क्षेत्र के गांव आल्हन मऊ में एक पोते ने जुआ खेलने के लिए पैसे न देने पर अपनी दादी की गला रेतकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
वारदात के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम आल्हन मऊ में शनिवार देर रात जुआ खेलने का पैसा न देने पर दादी रमझारा (85) पत्नी भल्लू की गला रेत कर सगे पोते सुखराम ने हत्या कर दी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित सुखराम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाल पीके झा का कहना है दादी ने जुआ खेलने के लिए पैसे नही दिए इसलिए उनकी हत्या हुई है।