{"_id":"67a512de2cec4d1ff70e89ae","slug":"a-boy-and-a-girl-riding-a-bike-died-after-being-hit-by-a-dumper-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1066752-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक-युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक-युवती की मौत
Fri, 07 Feb 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक-युवती की मौत
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार में बुधवार रात डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार बागमऊ निवासी मानसी राजपूत (20) व मलेशेमऊ निवासी जोसीन (19) की मौत हो गई। हादसे का 39 सेकंड का वीडियो सामने आया है। इसमें साफ नजर आ रहा है कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। आगे चल रहा डंपर मोड़ पर जैसे ही मुड़ने लगा, तभी जोसीन ने ओवरटेक करने की कोशिश की और डंपर के पिछली पहिये के चपेट में आ गए।
मानसी राजपूत गोमतीनगर के पत्रकारपुरम इलाके में साड़ी की दुकान पर काम करती थी। जोसीन डेटिंग का काम करते थे। दोनों की दोस्ती थी। बुधवार रात करीब 11.30 बजे जोसीन मानसी को बाइक से छोड़ने उनके घर जा रहे थे। हादसा निर्माणाधीन शालीमार वन वल्र्ड परिसर में हुआ। इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बताया कि दुर्घटना के बाद आरोपी चालक शहीद पथ तक गया और ग्वारी हिमालय तिराहा के बगल में बने प्लांट में डंपर खड़ा कर भाग गया। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
नहीं लगाया था हेलमेट, एक घंटे खून से लथपथ पड़े रहे दोनों
हादसा रात करीब 11.30 बजे हुए। घटनास्थल के पास काफी सन्नाटा है। एक घंटे के बाद कुछ लोग उधर से गुजरे तो दोनों को खून से लथपथ देखा और पुलिस को खबर दी। 12.30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को लोहिया अस्पताल ले गई, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खबर पाकर दोनों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। हादसे के वक्त बाइक सवार मो. जोसीन ने हेलमेट नहीं लगा रखी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण शॉक एंड हेमरेज आया है।