{"_id":"6a52020e2d8d52a78f03cbc2","slug":"a-bird-collided-with-a-plane-arriving-in-lucknow-from-dubai-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: दुबई से लखनऊ आ रहे विमान से पक्षी टकराया, हादसा टला, दहशत में आए सवार 163 यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: दुबई से लखनऊ आ रहे विमान से पक्षी टकराया, हादसा टला, दहशत में आए सवार 163 यात्री
Sat, 11 Jul 2026 02:12 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:12 PM IST
सार
विमान से पक्षी के टकराने पर कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया था। हादसा टल गया। विमान को एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुबई से लखनऊ आ रही फ्लाई दुबई की उड़ान से शनिवार को पक्षी टकरा गया। विमान एयरपोर्ट पर लैंड करने वाला था। हालांकि, हादसा टल गया। पक्षी टकराने से विमान में सवार यात्री दहशत में आ गए। पायलट ने विमान की एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग करवाई।
विज्ञापन
मामला फ्लाई दुबई एयरलाइन के विमान संख्या एफडी-443 का है। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार विमान निर्धारित समय के अनुसार सुबह 6:35 बजे लखनऊ लैंड करता है लेकिन शनिवार को यह उड़ान देरी की शिकार हुई और लखनऊ पहुंचने वाली थी। विमान में 163 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
इसी बीच लखनऊ एयरपोर्ट के नजदीक पहुंचने पर विमान से अचानक एक पक्षी टकरा गया। घटना की जानकारी मिलते ही पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराने का निर्णय लिया। इससे पूर्व एयर ट्रैफिक कंट्रोलर एटीसी को सूचित कर लैंडिंग की अनुमति मांगी गई जिसके मिलने पर विमान को सुबह 7:13 बजे सकुशल एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। पायलट की तत्परता और कुशलता से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
दूसरी ओर पक्षी टकराने की जानकारी मिलने पर विमान के यात्रियों में हड़कंप मच गया। वे दहशत में आ गए। हालांकि सुरक्षित लैंडिंग के बाद विमान में सवार सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों ने राहत की सांस ली। इसके बाद इंजीनियरों की टीम को बुलाया गया और घटना के बाद विमान को रनवे से हटाकर पार्किंग वे में खड़ा किया गया, जहां इंजीनियरों की टीम ने तकनीकी जांच शुरू कर दी।
इस विमान को वापसी में लखनऊ से दुबई के लिए विमान एफडी-444 के रूप में सुबह 7:35 बजे रवाना होना वाला था, लेकिन पक्षी टकराने के कारण उसमें आई तकनीकी दिक्कत को देखते हुए फ्लाइट रोक दी गई। विमान अभी भी एयरपोर्ट पर खड़ा है और एयरलाइन के इंजीनियर इंजन सहित अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों की गहन जांच में जुटे हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी सुरक्षा मानकों पर विमान के पूरी तरह खरा उतरने के बाद ही उसे अगली उड़ान की अनुमति दी जाएगी।