72,825 शिक्षक भर्ती: एक बेहद जरूरी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए चल रही तीसरे चरण की काउंसलिंग में वे अभ्यर्थी भी शामिल हो सकते हैं जिनके मूल प्रमाण पत्र विज्ञान व गणित शिक्षक भर्ती की काउंसलिंग में जमा हो चुके हैं।
ऐसा कोई अभ्यर्थी है जो प्रशिक्षु शिक्षकों की मेरिट में भी आ रहा है तो वह संबंधित जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारियों से इस आशय का प्रमाण पत्र प्राप्त करेगा कि उसका मूल प्रमाण पत्र वहां जमा है।
एससीईआरटी ने संबंधित जिलों के बीएसए को निर्देश भेज दिए हैं। इसके अलावा डायटों को यह निर्देश दिया गया है कि मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में शामिल करते हुए प्रमाण पत्रों का मिलान किया जाएगा, क्योंकि भविष्य में संबंधित जिलों में रिक्तियों की संख्या घट बढ़ सकती है।
प्रशिक्षु शिक्षकों के रिक्त पदों के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग 13 नवंबर तक चलेगी।
30,035 पद किए गए हैं चिन्हित
एससीईआरटी ने दूसरे चरण की काउंसलिंग के बाद खाली करीब 30,035 पद चिह्नित किए हैं। दूसरे चरण की काउंसलिंग के बाद खाली पदों का मिलान अभी किया जा रहा है। इसलिए रिक्तियों की संख्या कुछ घट बढ़ सकती हैं।
एससीईआरटी ने इसके आधार पर मेरिट जारी की है। इसलिए निर्देश दिया गया है कि जिलेवार जारी मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का मिलान किया जाएगा।
कुछ जिलों में अचानक काउंसलिंग कराने के लिए आने वालों की संख्या काफी बढ़ सकती है इसलिए सुरक्षा व्यवस्था के उपाय भी करने के निर्देश दिए गए हैं।
ये भी खास है इस काउंसलिंग में
चल रही तीसरे चरण की काउंसलिंग में वे अभ्यर्थी भी शामिल किये जा रहे हैं, जो छूट गये थे। इनमें वे ही अभ्यर्थी शामिल किये जाएंगे जो दूसरे जनपदों में उपस्थित होने के कारण अपने जनपद की काउंसलिंग में शामिल नहीं हो सके।
हालांकि जनपद में रिक्तियां होने के अलावा अभ्यर्थी ने आवेदन भी किया हो। साथ ही जनपद की कटऑफ मेरिट में भी वह जरूर हो। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह ने इसके औपचारिक आदेश जारी किये थे।
उन्होंने सभी डायट प्राचार्यों व बेसिक शिक्षा अधिकारियों को यह निर्देश भेजे थे। उन्होंने माना कि कुशीनगर जनपद की कटऑफ व रिक्तियों की संख्या वेबसाइट व विज्ञप्ति में गलत अंकित हो गई थी। इस कारण वहां पर काफी संख्या में अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए पहुंच गये थे। अब यहां पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे जनपद में काउंसलिंग का मौका दिया जायेगा।
इसके साथ ही पहली व दूसरी काउंसलिंग की कटऑफ में आने वाले वे अभ्यर्थी जो काउंसलिंग में शामिल ही नहीं हुए हैं, उन्हें भी तीसरी काउंसलिंग में मौका दिया जा रहा है।