फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A bank employee was shot in the bedroom with a rifle and died

Lucknow News: बेडरूम में राइफल से चली गोली, बैंककर्मी की मौत

Sun, 05 Apr 2026 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
A bank employee was shot in the bedroom with a rifle and died
बैंककर्मी प्रकाश मिश्र व उनके घर पर जांच करती पुलिस।
लखनऊ। जानकीपुरम के मिर्जापुर इलाके की पिंक सिटी कॉलोनी में शनिवार सुबह बेडरूम में लाइसेंसी राइफल से चली गोली ने बैंककर्मी प्रकाश मिश्र (50) की जान ले ली। गोली उनके चेहरे पर लगी। पुलिस का दावा है कि राइफल साफ करते वक्त अचानक गोली चली। परिजनों ने भी कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार के मुताबिक मूल रूप से हरदोई निवासी प्रकाश मिश्र वर्ष 2013 में एयरफोर्स से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद उन्हें अलीगंज के सेक्टर-क्यू स्थित यूनियन बैंक में क्लर्क की नौकरी मिल गई। उनका बेटा स्पर्श कानपुर से बीटेक कर रहा है और वहीं रहता है। बेटी सांघवी की उन्नाव में शादी हुई है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह पत्नी रश्मि नाश्ता बना रही थी और प्रकाश दफ्तर जाने के लिए तैयार होने चले गए।
रश्मि का कहना है कि नौ बजे के आसपास वह किचन में थीं। अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर वह भागकर बेडरूम में पहुंचीं तो पति को खून से लथपथ फर्श पर पड़ा देखा। पास ही में उनकी लाइसेंसी राइफल पड़ी थी। रश्मि ने पड़ोसी वैभव को मदद के लिए बुलाया। उसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। कुछ ही देर में जानकीपुरम की पुलिस व एसपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्र पहुंच गए। पुलिस ने छानबीन के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया।

 बैंककर्मी प्रकाश मिश्र व उनके घर पर जांच करती पुलिस।

बैंककर्मी प्रकाश मिश्र व उनके घर पर जांच करती पुलिस।

 बैंककर्मी प्रकाश मिश्र व उनके घर पर जांच करती पुलिस।

बैंककर्मी प्रकाश मिश्र व उनके घर पर जांच करती पुलिस।

 बैंककर्मी प्रकाश मिश्र व उनके घर पर जांच करती पुलिस।

बैंककर्मी प्रकाश मिश्र व उनके घर पर जांच करती पुलिस।

 बैंककर्मी प्रकाश मिश्र व उनके घर पर जांच करती पुलिस।

बैंककर्मी प्रकाश मिश्र व उनके घर पर जांच करती पुलिस।

 बैंककर्मी प्रकाश मिश्र व उनके घर पर जांच करती पुलिस।

बैंककर्मी प्रकाश मिश्र व उनके घर पर जांच करती पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed