फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A back date notice can be issued for tanvi seth in passport controversy.

तन्वी सेठ को बैक डेट से नोटिस जारी करने की तैयारी, धार्मिक विवाद की आशंका से डरे अफसर

Sun, 01 Jul 2018 01:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 01 Jul 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
A back date notice can be issued for tanvi seth in passport controversy.
अनस सिद्दीकी व तन्वी सेठ। - फोटो : amar ujala

तन्वी सेठ पासपोर्ट प्रकरण में क्षेत्रीय पासपोर्ट विभाग को विदेश मंत्रालय के आदेश का इंतजार है। बताया जा रहा है कि अधिकारी सोमवार को बैकडेट में तन्वी को नोटिस जारी कर सकते हैं। ऐसा करना उन्हें सवालों के घेरे में खड़ा कर देगा।

विज्ञापन


बीती 26 जून को तन्वी ने ट्विटर पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से शिकायत कर पासपोर्ट विवाद को खड़ा कर दिया था। इस पर मंत्रालय के एक अधिकारी को मामले को जल्द निस्तारित करने का आदेश क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी (आरपीओ) पीयूष वर्मा को दिया।
विज्ञापन


फोन पर आदेश मिलने के महज एक घंटे के भीतर तन्वी सेठ व उसके पति अनस सिद्दीकी को पासपोर्ट जारी कर दिया गया। फिर जब पुलिस ने दोनों के पते का सत्यापन कराया तो रिपोर्ट प्रतिकूल आई। इसके बाद आरपीओ बैकफुट पर आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्रालय से आदेश मिलने के बाद भी फैसला लेंगे अफसर

A back date notice can be issued for tanvi seth in passport controversy.

सूत्रों का कहना है कि आरपीओ पीयूष वर्मा अब इस मामले में फैसला नहीं लेना चाहते हैं। इसलिए तन्वी व अनस को नोटिस जारी करने से बच रहे हैं। मंत्रालय से आदेश मिलने के बाद ही वह कोई फैसला लेंगे।

पीयूष वर्मा बीते हफ्ते में सिर्फ शुक्रवार को ही ड्यूटी पर थे। वह किसी से मिल भी नहीं रहे हैं। ऐसे में सोमवार को कार्यालय खुलने पर नोटिस के बाबत उन पर दबाव रहेगा।

बता दें, तन्वी ने तत्कालीन सहायक पासपोर्ट अधिकारी विकास मिश्रा पर धार्मिक आधार पर पासपोर्ट रोकने का आरोप लगाया था। ऐसे में अब आरपीओ को डर सता रहा है कि नोटिस जारी कर तन्वी का पासपोर्ट रद्द करते हैं तो धार्मिक विवाद न खड़ा हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed