{"_id":"6805dd3556e27bca1508d2a3","slug":"a-assistant-teacher-died-in-an-accident-in-gosaiganj-in-sultanpur-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: ट्रक की टक्कर से सहायक अध्यापक की मौत, चालक ट्रक छोड़कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: ट्रक की टक्कर से सहायक अध्यापक की मौत, चालक ट्रक छोड़कर भागा
Mon, 21 Apr 2025 11:22 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:22 AM IST
सार
सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज के इटकौली गांव में हुए एक हादसे में एक बाइक सवार सहायक अध्यापक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में सहायक शिक्षक की मौत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सुल्तानपुर जिले में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सहायक अध्यापक की मौत हो गई। हादसा गोसाईगंज के इटकौली गांव के पास सोमवार सुबह हुआ।
विज्ञापन
सहायक अध्यापक सौरभ सिंह बाइक से कहीं जा रहे थे कि इटकौली गांव के पास ट्रक की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वह धनपति देवी माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक थे।
विज्ञापन
घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।
