फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a army man attack on a girl in up

फौजी ने दिनदहाड़े सड़क पर ही प्रेमिका पर किया हमला

Tue, 15 Sep 2015 09:04 PM IST
Updated Tue, 15 Sep 2015 09:04 PM IST
विज्ञापन
a army man attack on a girl in up

लखनऊ शहर के आलमबाग इलाके में मंगलवार शाम बाइक सवार फौजी ने स्कूटी लेकर साथ चल रही युवती से काफी दूर तक नोकझोंक की, फिर स्कूटी को लात मारी और खुद भी बाइक समेत गिर गया। उठते ही जेब से चाकू निकाला और युवती की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार करने लगा।

विज्ञापन


चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े। फौजी ने उनसे भिड़ंत की। इसके बाद गर्दन पर चाकू से करके खुद को लहूलुहान कर डाला। युवती से सरेराह छेड़खानी व विरोध पर चाकू से हमले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर जख्मी पड़े दोनों लोगों को कमांड अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


फौजी की जेब से दो प्रेमपत्र निकले। पता चला कि पति की मौत के बाद सेना के ईसीएचएस में फैमिली अटेंडेंट की नौकरी कर रही युवती व फौजी में चार साल से करीबी रिश्ते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ आलमबाग राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि सेना के टेक्निकल पासपोर्ट सेक्सन में तैनात सिपाही सुरेश कुमार मंगलवार शाम बाइक से करिअप्पा रोड पर जा रहा था। साथ में सेना में ही ईसीएचएस में फैमिली अटेंडेंट नीलम सिंह (27) अपनी स्कूटी से थी।

दोनों आपस में नोकझोंक करते जा रहे थे। कहासुनी बढ़ने पर फतेह अली चौराहा के पास सुरेश ने स्कूटी को लात मारकर नीलम को गिराया और खुद भी बाइक समेत गिर गया।

आसपास के लोगों के माजरा समझने से पहले सुरेश ने जेब से चाकू निकाला और नीलम की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। चीख सुनकर दौड़े आदित्य तिवारी नामक युवक ने नीलम की जान बचाने के इरादे से सुरेश को धक्का मारा। भीड़ लगते देख सुरेश ने अपनी गर्दन पर चाकू करके खुद को घायल कर डाला।

पुलिस भी पहुंची मौके पर

a army man attack on a girl in up

इस बीच किसी ने पुलिस को फोन करके युवती से छेड़खानी व विरोध पर चाकू से हमले की सूचना दी। पुलिस टीम ने सुरेश को कमांड व नीलम को रेलवे अस्पताल भेजा। वहां इलाज में हीलाहवाली देख सीओ ने नीलम को अपनी गाड़ी से कमांड अस्पताल पहुंचाया।

सुरेश की जेब से नीलम को संबोधित दो प्रेमपत्र निकले। इनमें दोनों के करीबी रिश्तों के जिक्र के साथ नीलम पर वादा खिलाफी का आरोप था। जांच में सामने आया कि नीलम का पति जितेंद्र कुमार राजपूताना रायफल्स रेजीमेंट में तैनात था।

जितेंद्र की मौत के बाद नीलम को ईसीएचएस में फैमिली अटेंडेंट की नौकरी मिली। वह ओल्ड विक्टोरिया स्ट्रीट स्थित सरकारी आवास में पिता रामकिशोर व परिवारीजनों के साथ नौकरी कर रही थी। राजस्थान के मूल निवासी सुरेश कुमार से चार साल से उसके करीबी संबंध थे। ओल्ड गन फैक्ट्री परिसर में सरकारी आवास में रहने वाले सुरेश को अक्सर नीलम के साथ देखा जाता था। सुरेश विवाहित बताया गया है।
 
फौजी सुरेश कुमार द्वारा नीलम पर सरेराह चाकू से हमला व खुद को जख्मी करने की तफ्तीश कर रही पुलिस को इकतरफा इश्क या वादा खिलाफी का शक है। सीओ का कहना है कि दोनों के होश में आने पर ही असल वजह सामने आ सकेगी।

फिलहाल प्रेमपत्र व कुछ लोगों से तहकीकात में दोनों के करीबी संबंध पता चले हैं। सुरेश की किसी बात से नीलम ने इन्कार किया था। इससे दोनों में तकरार शुरू हुई और सुरेश ने वारदात अंजाम दे डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed