फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A 9.9 km-long green corridor will be built from Ghaila Bridge to Naimishnagar

Lucknow News: घैला पुल से नैमिषनगर तक 9.9 किमी लंबा ग्रीन कॉरिडोर बनेगा

Fri, 16 Oct 2026 01:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
A 9.9 km-long green corridor will be built from Ghaila Bridge to Naimishnagar
ग्रीन कॉरिडोर योजना के काम का निरीक्षण करते एलडीए वीसी व अन्य। 
लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के बीच बनाए जा रहे ग्रीन कॉरिडोर को अब नैमिषनगर तक जोड़ने का काम शुरू हो गया है। घैला पुल (आईआईएम रोड) से नैमिषनगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर के निर्माण पर 53 करोड़ रुपये खर्च होंगे। करीब दो साल में काम पूरा किया जाएगा। इसके बनने से पांच लाख से अधिक की आबादी को फायदा होगा। योजना को जोड़ने वाली सड़क को भी चौड़ा किया जाएगा। बृहस्पतिवार को एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

आईआईएम रोड पर बसंतकुंज से किसान पथ तक बनाया जा रहा ग्रीन कॉरिडोर करीब 28 किलोमीटर लंबा है। नैमिषनगर को जोड़ने के लिए ग्रीन कॉरिडोर अब करीब 9.9 किमी और बढ़ाया जा रहा है। यह आईआईएम रोड पर गोमती के बाएं तट पर बनेगा। एलडीए की नई आवासीय योजना नैमिषनगर इससे सीधे जुड़ जाएगी।
विज्ञापन

करीब छह महीने पहले एलडीए की बोर्ड बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पास किया गया था। शासन की वित्त समिति ने इसका बजट मंजूर कर दिया है। करीब साल भर पहले समतामूलक से डालीगंज पुल तक ग्रीन कॉरिडोर के लोकार्पण के मौके पर रक्षा मंत्री व सांसद राजनाथ सिंह ने भी ग्रीन कॉरिडोर के नैमिषनगर योजना तक विस्तार की घोषणा की थी। आईआईएम चौराहे से मुबारकपुर चौराहा होते हुए नैमिषनगर को जोड़ने वाली मौजूदा 10 मीटर चौड़ी सड़क को ट्रैफिक लोड अधिक होने से 24 मीटर चौड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


....
18 गांवों के लोगों को होगा फायदा
एलडीए सीतापुर रोड पर 1804 एकड़ में नैमिषनगर योजना ला रहा है। इसमें 18 गांवों की जमीन ली जा रही है। इनमें ग्राम भौली, लक्ष्मीपुर, पूरब गांव, पुरवा, सैरपुर, फरुखाबाद, कोडरी भौली, कमलाबाद, कमलापुर, पलहरी, गोपरामऊ, बारूमऊ, धतिंगरा, सैदापुर, पश्चिम गांव, धोबैला उमरभारी व दुग्गौर शामिल हैं। ग्रीन कॉरिडोर का विस्तार होने से योजना में रहने वाले आधे घंटे में किसान पथ तक पहुंच जाएंगे।

यहां आना-जाना हो जाएगा आसान
बसंतकुंज, दुबग्गा, पक्का पुल, डालीगंज, मेडिकल कॉलेज, लखनऊ विश्वविद्यालय, हनुमान सेतु, कैसरबाग, हजरतगंज, निशातगंज, अशोक मार्ग, समतामूलक चौक गोमतीनगर, 1090 चौराहा गोमतीनगर, शहीद पथ इकाना स्टेडियम होते हुए किसान पथ तक।


गांवों में कराए जाएंगे विकास कार्य
एलडीए वीसी ने बताया कि नैमिषनगर योजना के ब्रह्म खंड और भूमि खंड फेज-एक और दो में 1673 भूखंडों के लिए पंजीकरण चल रहा है। इसे देखते हुए दोनों सेक्टरों में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। ग्राम पलहरी में बने साइट ऑफिस में समीक्षा के दौरान पाया गया कि 16 निविदाओं के जरिये सड़क, सीवर, वाटर लाइन और ड्रेनेज के काम कराए जा रहे हैं। निर्देश दिए गए हैं कि फेज-एक के सभी सेक्टरों में सड़क का टेंडर कर काम शुरू कराया जाए और जिन दो सेक्टरों में पंजीकरण खुला है वहां सड़क निर्माण पूरा कर लिया जाए। योजना में आ रहे गांवों में भी अवस्थापना के काम कराए जाएंगे। भूमि खंड और ब्रह्म खंड के बीच पड़ने वाले ग्राम सैदापुर और कोडरी भौली में विकास कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण में मुख्य अभियंता मानवेंद्र सिंह, एसडीएम संगीता राघव आदि मौजूद रहे।

ग्रीन कॉरिडोर योजना के काम का निरीक्षण करते एलडीए वीसी व अन्य। 

ग्रीन कॉरिडोर योजना के काम का निरीक्षण करते एलडीए वीसी व अन्य। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed