{"_id":"67693e2cebf99a1ee901c54b","slug":"a-75-years-old-man-killed-in-jhanjhari-gonda-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda: ईंट से कूच-कूचकर 75 वर्षीय वृद्ध की हत्या, पुलिस ने मौके से खून से सनी ईंट बरामद की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda: ईंट से कूच-कूचकर 75 वर्षीय वृद्ध की हत्या, पुलिस ने मौके से खून से सनी ईंट बरामद की
Mon, 23 Dec 2024 04:10 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, झंझरी/गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, झंझरी/गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 23 Dec 2024 04:10 PM IST
सार
गोंडा जिले के झंझरी में एक 75 वर्षीय वृद्ध की ईंट से कूच-कूचकर हत्या कर दी गई। मौके पर खून से सनी ईंट बरामद हुई है। फारेंसिक विशेषज्ञों के साथ डॉग स्क्वायड की टीम ने छानबीन की है।
विज्ञापन
विलाप करते मृतक के परिजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोंडा जिले के झंझरी देहात कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ी नदी गोड़वाघाट शमशान स्थल पर सोमवार सुबह वृद्ध की ईंट से कूच-कूचकर हत्या कर दी गई। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके से वृद्ध की साइकिल, खून से सने ईंट बरामद किए हैं। बड़े बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, फारेंसिक विशेषज्ञों के साथ डॉग स्क्वायड की टीम ने छानबीन की है।
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के वनघुसरा निवासी राम सजीवन ने बताया कि वह गोंडा मजदूरी के लिए गए थे। जबकि उनका छोटा भाई ईश्वरनाथ संतकबीरनगर में सफाई कर्मचारी है। उनके वृद्ध पिता गंगा प्रसाद (75) घर पर रहकर देखभाल कर रहे थे।
विज्ञापन
शनिवार सुबह करीब आठ बजे वनघुसरा स्थित घर से करीब एक किलोमीटर दूर साइकिल से बनवरिया-बनघुसरा सरहद पर स्थित गोड़वाघाट गए थे। इसके बाद वहां शमशान घाट पर मरणासन्न स्थिति में पड़े होने की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने खून से लथपथ वृद्ध गंगा प्रसाद को मेडिकल कॉलेज ले गई। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
देहात कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल से ईंट और वृद्ध की साइकिल पड़ी पाई गई है। प्रथमदृष्टया सिर और चेहरे पर ईंट से वार किए गए हैं। वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। बड़े बेटे राम सजीवन की तहरीर लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है साथ ही घटनास्थल से डॉक स्वाक्यड और फारेसिंक टीम ने साक्ष्य एकत्र किया है। वहीं, अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोपों में केस दर्ज किया गया है। घटना संबंधी सुराग तलाशे जा रहे हैं।