{"_id":"678f907ee3f3c4c92f0ee6db","slug":"a-71-years-old-man-found-dead-in-a-village-of-lonikatra-in-barabanki-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: घर में सड़ता रहा शव, किसी को भनक तक नहीं! वृद्ध की मौत से गांव में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: घर में सड़ता रहा शव, किसी को भनक तक नहीं! वृद्ध की मौत से गांव में सनसनी
Tue, 21 Jan 2025 05:48 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 21 Jan 2025 05:48 PM IST
सार
बाराबंकी के लोनीकटरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक बुजुर्ग का शव उसके घर में पाया गया। शव सड़ चुका था और किसी को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाराबंकी के लोनीकटरा थाना क्षेत्र के गुरुदयालपुरवा मजरे ककरी गांव में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 71 वर्षीय बनवारी लाल का शव उनके घर के अंदर सड़ती हुई अवस्था में पाया गया। घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
बनवारी लाल लखनऊ के शक्ति भवन मे माली पद पर कार्यरत थे और 10 साल पहले रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के बाद वे गांव के अपने पुश्तैनी घर में अकेले रहते थे जबकि उनकी पत्नी, दो पुत्र और बहुएं लखनऊ में रहते हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि नौ जनवरी के बाद से बनवारी गांव में दिखाई नहीं दिए। ग्रामीणों को लगा कि वे लखनऊ चले गए होंगे लेकिन सच्चाई तब सामने आई जब मंगलवार सुबह उनके घर से तेज दुर्गंध आने लगी। ग्रामीणों ने दुर्गंध की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर का दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का नजारा देखकर हर कोई सन्न रह गया।
विज्ञापन
बनवारी का शव कमरे में पड़ा था, जो बुरी तरह सड़ चुका था। शव की हालत देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि उनकी मौत कई दिन पहले हो चुकी थी। घटना के बाद लखनऊ में रहने वाला बनवारी का परिवार गांव पहुंचा। सवाल यह उठ रहा है कि इतने दिनों तक परिवार ने उनकी कोई सुध क्यों नहीं ली फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।