फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lda worry about illegal colonies

एलडीए परेशान क्या करे अवैध कालोनियों का

Wed, 31 Jul 2013 09:45 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 31 Jul 2013 09:45 AM IST
विज्ञापन
lda worry about illegal colonies

लखनऊ विकास प्राधिकरण अधिकारियों की ढिलाई के कारण बोझ बन रहीं अवैध कालोनियों से परेशान नगर निगम अब एलडीए कॉलोनियों को रखरखाव केलिए टेक ओवर करने पर सख्त हो गया है।

विज्ञापन


नगर निगम अब एलडीए की किसी कॉलोनी का टेक ओवर तभी करेगा जब उसके आसपास की निजी कॉलोनियों को भी एलडीए वैध करेगा। इसको लेकर नगर निगम प्रस्ताव तैयार कर रहा है, जिसे नगर निगम सदन की बैठक में मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


यदि प्रस्ताव को सदन में मंजूरी मिली तो इस नई व्यवस्था से एलडीए की जानकीपुरम विस्तार के कई सेक्टरों, गोमती नगर विस्तार व कानपुर रोड योजना की कॉलोनियों का हैंड ओवर लटक सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ले आउट भी नहीं कराया पास
शहर में इस समय 241 अवैध कालोनियां हैं। निजी आवासीय समितियों व प्रापर्टी डीलरों द्वारा की गई प्लॉटिंग से बसी बसाई गई हैं। इन लोगों ने कॉलोनी बसाने से पहले उसका ले-आउट भी पास नहीं कराया और न ही एलडीए ने ही इन पर शिकंजा कसा।

अनियोजित तरीके से बसी इन कॉलोनियों में विकास को लेकर अब यहां के पार्षद व निवासी विकास कार्यों को लेकर नगर निगम पर दबाव भी बनाते हैं। ऐसे में आर्थिक तंगी से गुजर रहे नगर निगम प्रशासन की मुश्किल और बढ़ रही है।

इसको लेकर ही निगम प्रशासन अब एलडीए पर शिकंजा कसने के लिए सदन में प्रस्ताव ला रहा है। प्रस्ताव के तहत टेक ओवर के प्रावधान सख्त किए जाएंगे।

नगर आयुक्त राकेश कुमार सिंह का कहना है कि बिल्डिंग रेग्युलेशन एक्ट का अधिकार एलडीए के पास है। जो प्रापर्टी डीलर बिना विकास कार्य कराए प्लॉटिंग कर रहे हैं या कॉलोनी बसा रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई का अधिकार एलडीए को है।

बेवजह बढ़ रहा है भार

बिना ले आउट पास कराए कॉलोनी विकासित नहीं की जा सकती। उसके बाद भी शहर में बड़ी संख्या में अवैध कॉलोनियां बढ़ रही हैं, जिसका भार नगर निगम पर पड़ रहा है।


जबकि कॉलोनियां बसाने वाले जनसुविधाओं का विकास करें, यह देखना एलडीए की जिम्मेदारी है। इसके एवज में ही एलडीए मानचित्र पास करने पर विकास शुल्क भी वसूल करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed