फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cross country race organized in iim-l

IIM-L: मैराथन संग जमकर हुई मौज-मस्ती

Sun, 28 Jul 2013 01:43 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 28 Jul 2013 01:43 PM IST
विज्ञापन
cross country race organized in iim-l

भारतीय प्रबंधन संस्थान के 29 वें स्थापना दिवस के अवसर पर 25 जुलाई से 27 जुलाई तक संस्थान में तैराकी, जिम, स्क्वैश, बिलियर्ड्स और टेबल टेनिस का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


अंतिम दिन शनिवार को क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों और उनके बच्चों ने भाग लिया। इस रेस को संस्थान के निदेशक डॉ. देवी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर शुरू किया।
विज्ञापन


स्थापना दिवस पर 3 दिन चली विभिन्न गतिविधियों का समापन शनिवार शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ।

संस्थान की जनसंपर्क अधिकारी अनुराधा मंजुल ने बताया कि रेस के दौरान सभी प्रतिभागियों ने परिसर में लगभग 3.5 किलोमीटर की दरी तय की।

क्रॉस कंट्री रेस में छात्रों में मनीष नंदन प्रथम, निकेत जैन द्वितीय और जीतेन टंडन तीसरे स्थान पर रहे। छात्राओं में मीनाक्षी प्रथम, सुप्रीत कौर द्वितीय और श्रद्घा तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों में अमितेष कुमार सिंह प्रथम, गोकर्न प्रसाद द्वितीय और शकुर बक्श तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह कर्मचारियों के बच्चों की श्रेणी में मसूद बक्श प्रथम, अनुज राज द्वितीय और गुरप्रीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के दौरान संस्थान के खेल प्रभारी आनंद पांडेय भी मौजूद रहे। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विश्वास चंद्रा ने तीन गोल्ड और सिल्वर हासिल किए। छात्राओं की तैराकी में राका सरदार ने तीन गोल्ड जीते।

इन्होंने लहराया परचम
जिम बेंच प्रेस प्रतियोगिता की छात्र प्रतियोगिताओं में 50 से 60 केजी में अमित यादव ने प्रथम स्थान पाया। जिम बेंच प्रेस में छात्राओं की श्रेणी में नैना लाल ने प्रथम, निथ्या ने द्वितीय और पल्लवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कर्मचारियों में अमितेश कुमार सिंह ने प्रथम, प्रमोद कुमार ने द्वितीय और गोकर्न प्रसाद ने तृतीय स्थान पाया। टेबल टेनिस में बच्चों की प्रतियोगिता में आदित्य द्विवेदी विनर जबकि पुलक रनर अप रहे।


कर्मचारियों में पंकज कुमार विनर जबकि नीरज द्विवेदी रनर अप रहे। बच्चों की तैराकी प्रतियोगिता में मनन कपूर प्रथम, पार्थ सिंह द्वितीय और माधव कुमार तृतीय स्थान पर रहे। कर्मचारियों की तैराकी प्रतियोगिता में धरमपाल प्रथम, शकुर बक्श द्वितीय और गोकर्न प्रसाद तृतीय स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed