फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   women angered over power cut

कनेक्शन के लिए महिलाओं ने अधिकारी को घेरा

Sun, 28 Jul 2013 11:18 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 28 Jul 2013 11:18 AM IST
विज्ञापन
women angered over power cut

बिजली का कनेक्शन न दिए जाने से नाराज पारा निवासी महिलाओं ने शनिवारु को अधीक्षण अभियंता का घेराव कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


वहीं हफ्ते भर से पटरी से उतरी बिजली आपूर्ति के विरोध में लोगों ने बासमंडी उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। बालागंज में भी विद्युत आपूर्ति ठप रहने पर हंगामा हुआ।

कांशीराम शहरी गरीब आवासीय योजना फेज-2 में न तो ट्रांसफार्मर लगा है और न ही लोगों को कनेक्शन मिल सके हैं। स्थानीय निवासियों ने इसी को लेकर गुस्सा है।

नाराज महिलाओं ने इंद्रलोक हाइडिल कॉलोनी अधीक्षण अभियंता दफ्तर पर हंगामा किया और अभियंता जेके जैन का घेराव किया। बाद में नए कनेक्शन का आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ।
विज्ञापन


शाम को चारबाग एवं पानदरीबा के लोगों ने बांस मंडी स्थित जीटीआई उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर बिजली कटौती को रोकने की मांग की। उपकेंद्र एवं अवर अभियंता से शिकायत की लेकिन बिजली आपूर्ति में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपखंड अधिकारी हरजीत सिंह ने बताया कि तार टूटने के कारण बिजली आपूर्ति में व्यवधान आ रहा था। जल्दी ही जर्जर तारों को बदलने का कार्य शुरू होने वाला है।

बालाघाट उपकेंद्र पर आजादनगर चाणक्यपुरी में शुक्रवार आधी रात और शनिवार शाम को बिजली गुल होने के विरोध में लोगों ने हंगामा कर नाराजगी व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed