{"_id":"124-64024","slug":"Lucknow-64024-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के रंगकर्मी लिखेंगे टीवी का नया ‘संविधान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के रंगकर्मी लिखेंगे टीवी का नया ‘संविधान’
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 27 Jul 2013 10:59 AM IST
विज्ञापन
नगर के मंचों पर अक्सर दिखाई देने वाले रंगकर्मी भारत के संविधान को अगस्त महीने से गढ़ेंगे। फिल्मकार श्याम बेनेगल के नए सीरियल ‘संविधान’ में नगर के कई रंगकर्मी अभिनय करते दिखाई देंगे।
विज्ञापन
श्याम बेनेगल के इस सीरियल में संविधान सभा से जुड़े रहने वाले तमाम सदस्यों से मिलते जुलते चेहरे और कद-काठी के चलते शहर के रंगकर्मी सीरियल में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाएंगे।
विज्ञापन
सीरियल की शूटिंग अगस्त से फिल्मसिटी में शुरू होने की तैयारी है।
फिल्म ‘इश्कजादे’, ‘मैं मेरी पत्नी और वो’ में सशक्त किरदार निभाने वाले वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ. अनिल रस्तोगी सीरियल में प्रमुख भूमिका में है।
सीरियल में वे कोलकाता के एक मुस्लिम एमपी एन. अहमद का किरदार निभाएंगे। शहर के ही एक और रंगकर्मी ज्ञानेश्वर मिश्र ‘ज्ञानी’ सीरियल में असम के एमपी मौलवी सै. मोहम्मद सादुला के किरदार में नजर आएंगे।
विज्ञापन
ज्ञानी बताते हैं कि नगर में एक मंचन के दौरान उनका अपनाया गया नवाब का गेटअप हूबहू उन्हीं से मिलता-जुलता था, जिसे शो के कास्टिंग डायरेक्टर ने खूब पसंद किया।
इससे पहले टीवी शो महाराणा प्रताप, सावित्री, जोधा अकबर और सैफ अली खान स्टारर फिल्म बुलेट राजा में अभिनय कर चुके ज्ञानी ने बताया असम के एमपी के किरदार में उन्हें अंग्रेजी में संवाद बोलने हैं।
ज्ञानी और डॉ. अनिल के अलावा शहर के एक और रंगकर्मी नरेंद्र पंजवानी भी सीरियल में पंजाब के एक एमपी सरदार हुकुम सिंह का किरदार निभा रहे हैं।
अतुल तिवारी ने लिखी स्क्रिप्ट
नगर के ही पटकथा संवाद लेखक अतुल तिवारी ने शो की स्क्रिप्ट लिखी है। सूत्रों के मुताबिक वे भी किसी एक किरदार का अभिनय करेंगे, लेकिन किसका करेंगे अभी तय नहीं है।
उनके अलावा ‘संविधान’ के कई प्रमुख पात्रों के लिए दक्षिण भारत से लेकर कई अन्य इलाकों के किरदारों का चयन किया जा चुका है। शो की शूटिंग पहले गर्मियों में होनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से आगे बढ़ गई है। अधिकतर कलाकारों की कद-काठी, उनके रहन-सहन के हिसाब से दिल्ली से सारी ड्रेसें तैयार करवाई जा रही है।