{"_id":"124-63924","slug":"Lucknow-63924-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक मजदूरों के गांव पहुंची सेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक मजदूरों के गांव पहुंची सेना
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 26 Jul 2013 07:27 AM IST
विज्ञापन
बूचड़ी मैदान में मंगलवार को सेना की पुरानी चांदमारी रेंज का मिट्टी का टीला ढहने से पांच मजदूरों की मौत के मामले में पल्ला झाड़ रही सेना गुरुवार को अर्जुनगंज के मचलखेड़ा गांव पहुंची।
विज्ञापन
इस घटना में मारे गए पांच मजदूर और घायल हुआ इंद्रपाल व सुरक्षित निकला रज्जन मचलखेड़ा के ही रहने वाले हैं।
गुरुवार को सेना के एक जूनियर कमीशंड अधिकारी व तीन जवानों ने रज्जन से पूरी घटना के बारे में करीब एक घंटे तक पूछताछ की। जवानों ने रज्जन को उनके कार्यालय आकर बयान दर्ज कराने को कहा है।
विज्ञापन
उधर गुरुवार को मचलखेड़ा गांव में सन्नाटा पसरा रहा। लोग मजदूरी करने नहीं गए। कई घरों के चूल्हे भी नहीं जले। विधानसभा प्रत्याशी रहे रुद्रदमन सिंह बबलू दोपहर एक बजे मचलखेड़ा गांव पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने दैवीय आपदा कोष से मृतकों के परिवारीजनों व घायलों को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलाने के लिए शुक्रवार को एसडीएम के यहां मुलाकात करने की बात कही।