{"_id":"124-63757","slug":"Lucknow-63757-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक सिपाही ने मांगा रास्ता, वकीलों ने धुन डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक सिपाही ने मांगा रास्ता, वकीलों ने धुन डाला
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 24 Jul 2013 09:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजीरगंज क्षेत्र में मंगलवार दोपहर कमिश्नर कार्यालय के पास वकीलों ने ट्रैफिक सिपाही की धुनाई कर दी।
विज्ञापन
वकील मड़ियांव क्षेत्र में किराए पर रहने वाले अपने साथी पर मकान मालिक द्वारा लगाए गए फर्जी मुकदमे हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
सूचना के मुताबिक, वकीलों ने कमिश्नर कार्यालय का घेराव कर जमकर हंगामा किया। इस बीच ट्रैफिक सिपाही मनीष कुमार राय बाइक से उधर से गुजरा।
सड़क जाम प्रदर्शन कर रहे वकीलों से उसने निकलने का रास्ता मांगा। इसे लेकर तनातनी के बाद वकीलों ने मनीष को पीटना शुरू कर दिया।
किसी तरह बचकर निकले सिपाही ने घटना की जानकारी ट्रैफिक इंस्पेक्टर देवी दयाल को दी। इस पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर एक अन्य सिपाही के साथ उसे लेकर मौके पर पहुंचे।
वकीलों ने एक बार फिर से उन्हें घेर लिया और मनीष पर टूट पड़े। बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप पर वकीलों ने सिपाही को छोड़ा। घायल सिपाही ने वकीलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
फंसाने की साजिश
ट्रैफिक सिपाही मनीष राय के मुताबिक, वकीलों ने पीटने के बाद उसकी वर्दी पर शराब छिड़क दी थी। इसके बाद शराब की बोतल उसकी जेब में रख रहे थे। वर्दी फटी होने के चलते बोतल नहीं रख सके। इस दौरान वकीलों ने मोबाइल से फोटो भी खींची थी।
विज्ञापन
जाम से जूझे लोग
करीब दो घंटे तक चले बवाल के चलते मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। इस दौरान राहगीर जाम में फंसे रहे। वकील बीच सड़क पर खड़े होकर नारेबाजी भी करते रहे।