फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   994 metric ton oxygen supplied in Uttar Pradesh.

यूपी: बीते 24 घंटे में प्रदेश में रिकॉर्ड 994 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की हुई आपूर्ति

Sat, 08 May 2021 06:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 08 May 2021 06:11 PM IST
सार

बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 994.83 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रदेश भर मे की गई है। इसके अलावा सेल्फ प्रोडक्शन के तहत एयर सेपरेटर्स यूनिट्स के माध्यम से 78.46 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई है।

विज्ञापन
994 metric ton oxygen supplied in Uttar Pradesh.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में ऑक्सीजन की सप्लाई और अधिक बढ़ाये जाने हेतु व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई है। बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 994.83 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रदेश भर मे की गई है। इसके अलावा सेल्फ प्रोडक्शन के तहत एयर सेपरेटर्स यूनिट्स के माध्यम से 78.46 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई है।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बीते 24 घंटे में प्रदेश भर में हुई ऑक्सीजन की सप्लाई का विस्तृत विवरण देते हुए बताया कि 586.58 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति रिफीलर्स को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा की गयी है। साथ ही शासन के प्रयासों के फलस्वरूप 318.36 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की सप्लाई प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों व चिकित्सा संस्थानो को तथा 89.89 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति ऑक्सीजन सप्लायर्स द्वारा सीधे निजी चिकित्सालयों को की गई है। इस प्रकार कुल 994.83 मीट्रिक टन से अधिक ऑक्सीजन की सप्लाई बीते 24 घंटे में प्रदेश भर के सरकारी व निजी अस्पतालों में की गई है।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव गृह ने बताया कि जीवन रक्षक ट्रेन द्वारा जमशेदपुर से 10 ऑक्सीजन टैंकर कुल 80 मीट्रिक टन की क्षमता के आज दिनांक 8 मई को प्रातः 11 बजे लखनऊ पहुंच गए हैं। इसी प्रकार कानपुर के लिए 6 टैंकर लगभग 48 मीट्रिक टन क्षमता के उपलब्ध कराये गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष रेल के माध्यम से ऑक्सीजन उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था की गई है

डीआरडीओ लखनऊ के अस्पताल हेतु भी पर्याप्त ऑक्सीजन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है साथ ही डीआरडीओ वाराणसी अस्पताल के लिये भी ऑक्सीजन की समुचित व्यवस्था की गई है। कानपुर के लिए रविवार तक 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन एक विशेष रेल के माध्यम से पहॅुचाये जाने की व्यवस्था की गई है।

नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ के लिए जामनगर गुजरात से 80 मीट्रिक टन के टैंकर भरकर ऑक्सीजन उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था की गई है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में ऑक्सीजन की मांग को तत्परता से पूरा करने के उद्देश्य से गृह विभाग में बने एक विशेष कन्ट्रोल रूम के माध्यम से ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही है।

इस कन्ट्रोल रूम में गृह विभाग, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी लगातार 24 घंटे परस्पर समन्वय बनाकर कार्य कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed