{"_id":"689655961e05ea9f08078ea5","slug":"964-lakh-rupees-cheated-in-the-name-of-land-lucknow-news-c-13-knp1050-1330233-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जमीन के नाम पर 9.64 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जमीन के नाम पर 9.64 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज के सेक्टर एन में रहने वाली सविता सरोज ने वसुंधरा लोटस इंफ्राटेक प्रा. लि. के डायरेक्टर सुधीर सिंह व चेयरमैन अशोक त्यागी पर 9.64 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। जमीन के नाम पर हुई ठगी के मामले में कोर्ट के आदेश पर बुधवार को गोमतीनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
सविता के मुताबिक 2018 में जमीन खरीदने के सिलसिले में वह गोमतीनगर स्थित फर्म के दफ्तर पहुंचीं। सुधीर व अशोक ने उन्हें गोसाईंगंज-सुल्तानपुर रोड पर फर्म की आर्चिड वैली साइट की जमीन दिखाई। 3.64 लाख रुपये पहले देने और बीच 10.92 लाख की रकम किस्तों में देने की बात तय हुई।
सविता के 3.64 लाख रुपये देने पर डायरेक्टर ने उनके नाम जमीन का अलॉटमेंट कर दिया। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2021 तक छह लाख रुपये और जमा किए। पीड़िता ने बताया कि इस बीच उन्हें पता चला कि जिस जमीन का उन्हें अलॉटमेंट हुआ, वह फर्म की नहीं थी।
विज्ञापन
आरोपी ने अन्य लोगों से भी ठगी की है। पीड़िता ने दफ्तर पहुंचकर बात करना चाहा तो दोनों ने उन्हें धमकाकर भगा दिया। पुलिस से शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक विवेचना चल रही है।