फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   94 percent of people want to give up begging in Lucknow

Lucknow News: शहर के 94 प्रतिशत लोग छोड़ना चाहते हैं भिक्षावृत्ति, सर्वेक्षण रिपोर्ट में सामने आई बात

Sun, 13 Jul 2025 03:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 13 Jul 2025 03:21 PM IST
सार

शहर के 94 प्रतिशत लोग भिक्षावृत्ति छोड़ना चाहते हैं। 'बदलाव संस्था' के सर्वेक्षण रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। 

विज्ञापन
94 percent of people want to give up begging in Lucknow
भीख। (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी लखनऊ में 'बदलाव संस्था' की ओर से भिक्षावृत्ति में संलिप्त लोगों की स्थिति पर आधारित सर्वेक्षण की रिपोर्ट शनिवार को जारी की गई। इसके मुताबिक, शहर के 94 प्रतिशत लोग भिक्षावृत्ति छोड़ना चाहते हैं। इस अवसर पर एक कार्यक्रम भी हुआ।

विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण भी पहुंचे। उन्होंने संस्था की तैयार रिपोर्ट उपेक्षा और समावेश 2024-25 का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि भिक्षावृत्ति में लगे लोगों के पुनर्वास के लिए सरकार के पास संसाधन तो हैं, लेकिन उसे धरातल पर लाने की जरूरत है। उन्होंने संस्थापक शरद पटेल के प्रयासों की सराहना की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: ऑनलाइन हाजिरी पर सख्ती, माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हर हाल में अनुपालन के दिए निर्देश; शिक्षक संगठन नाराज
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज कल्याण के उपनिदेशक जे. राम, जिला समाज कल्याण अधिकारी अंजनी सिंह, द कोशिश ट्रस्ट के संस्थापक प्रो. मो. तारिक व प्रो. विवेक कुमार सिंह (डीन-सोशल साइंस स्टडीज, प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज) कार्य की सराहना की। मौके पर बदलाव संस्था के सहसंस्थापक महेंद्र प्रताप, संजय वर्मा, आकांक्षा चंदेल, डॉ. अर्चना सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

ये हैं आंकड़े

  • 80% अशिक्षित।
  • 33% के पास कोई पहचान पत्र नहीं।
  • 48% लोग नशे की लत से जूझ रहे।
  • 38% लोग फुटपाथ पर रातें गुजार रहे।
  • 94% लोग भिक्षावृत्ति छोड़ना चाहते हैं।
  • 70% बच्चे पढ़ाई करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed