{"_id":"6117c62b4a6e1179f6111ce3","slug":"93-prison-employees-will-get-medals-on-independence-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: स्वतंत्रता दिवस पर 93 जेल कर्मियों को मिलेगा प्रशंसा चिह्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: स्वतंत्रता दिवस पर 93 जेल कर्मियों को मिलेगा प्रशंसा चिह्न
Sat, 14 Aug 2021 07:03 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 14 Aug 2021 07:03 PM IST
सार
डीजी एवं आईजी जेल आनंद कुमार ने इस संबंध में सभी कार्यालयाध्यक्षों को आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि जिन कर्मियों को गोल्ड प्रशंसा चिह्न के लिए चयनित किया गया है, उनमें जेल अधीक्षक संवर्ग के 9, उप कारापाल संवर्ग के 12 और जेल वार्डर संवर्ग के 18 कर्मियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस पर 93 जेल कर्मियों को गोल्ड एवं सिल्वर प्रशंसा चिह्न दिया जाएगा। इनमें 39 कर्मियों को गोल्ड और 54 कर्मियों को सिल्वर प्रशंसा चिह्न मिलेगा। इन सभी कर्मियों को 15 अगस्त को ध्वजारोहण के बाद सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
डीजी एवं आईजी जेल आनंद कुमार ने इस संबंध में सभी कार्यालयाध्यक्षों को आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि जिन कर्मियों को गोल्ड प्रशंसा चिह्न के लिए चयनित किया गया है, उनमें जेल अधीक्षक संवर्ग के 9, उप कारापाल संवर्ग के 12 और जेल वार्डर संवर्ग के 18 कर्मियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
सिल्वर प्रशंसा चिह्न के लिए चयनितों में जेल अधीक्षक संवर्ग के 4, उप कारापाल संवर्ग के 13 और जेल वार्डर संवर्ग के 37 कर्मियों का चयन किया गया है।