फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   92 percent children participated in NAT

Lucknow News: नैट में शामिल हुए 92 प्रतिशत बच्चे

Mon, 25 Nov 2024 08:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 25 Nov 2024 08:59 PM IST
विज्ञापन
92 percent children participated in NAT
लखनऊ। राजधानी के सरकारी स्कूलों में बच्चों का शैक्षिक स्तर जानने के लिए निपुण असेसमेंट टेस्ट (नैट) की शुरुआत सोमवार को हो गई। पहले दिन कक्षा एक से तीन तक के 92 प्रतिशत बच्चे शामिल हुए। आठ प्रतिशत बच्चे अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी राम प्रवेश ने बताया कि परीक्षा सभी स्कूलों में शुरू हुई है। उन्होंने बताया कि अर्जुनगंज प्राथमिक विद्यालय, मल्हौर, लौलाई सहित शहर के सभी स्कूलों का निरीक्षण कराया गया जहां स्थिति बेहतर पाई गई। वहीं दूसरी ओर बीईओ मुख्यालय राजेश कुमार सिंह, एआरपी अनुराग सिंह और शुचिता त्रिपाठी सहित सभी एआरपी भी स्कूलों में निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन


पहले दिन यह परीक्षा कक्षा एक से तीन तक के बच्चों के लिए हुई। इसमें कुल 12 प्रश्न थे। उत्तर ओएमआर शीट पर भरे गए। बीएसए ने बताया कि ओएमआर शीट भरने का बच्चों को पहले प्रशिक्षण दिया गया था। मंगलवार को कक्षा छह से आठ तक के बच्चों का टेस्ट होगा। बीएसए ने बताया कि टेस्ट के दौरान बच्चों की उपस्थिति सौ प्रतिशत रहे, इसकी जिम्मेदारी शिक्षकों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed