{"_id":"5b27efff4f1c1b8c278b67ed","slug":"91529343999-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट ताइक्वांडो में साई को तीसरा स्थान मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट ताइक्वांडो में साई को तीसरा स्थान मिला
Updated Tue, 19 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। गाजीपुर में 12 से 14 जून तक आयोजित 37वीं राज्य स्तरीय सीनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में साई हॉस्टल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर तीसरा मुकाम हासिल किया है। इस मुकाबले में साई हॉस्टल के छह खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिन्होंने अपनी प्रतिभा के बल पर पांच स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीता।
साई हॉस्टल के केंद्र प्रभारी एसके राय ने बताया कि पदक विजेताओं में शिवम त्यागी, बाबी ठाकुर, रघु, ऋषभ, हिमांशु ने स्वर्ण और कृष्णा गुप्ता ने रजत पदक हासिल किया। खिलाड़ियों की टीम ने प्रशिक्षक सुरेंद्र भंडारी के नेतृत्व में चैंपियनशिप में भाग लिया था। टीम के सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करके राज्य स्तर पर ओवरआल तृतीय स्थान पाया है। साई हॉस्टल और यहां के खिलाड़ियों को मिली उपलब्धि पर केंद्र प्रभारी और प्रशिक्षक के साथ ही अरुण शुक्ला, जेबी सिंह, धर्मेंद्र पाल सिंह, सुधीर तिवारी, परवेज खान, अजय सिंह आदि ने खुशी जताई है।
शिविर संचालन के लिए नियुक्त होंगे प्रशिक्षक
खेल निदेशालय लखनऊ के निर्देश पर प्रशिक्षण शिविर के संचालन के लिए अंशकालिक प्रशिक्षकों को नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उप क्रीड़ा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि आवेदन करने वाले प्रशिक्षकों का ट्रायल 26 एवं 27 जून को केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में होगा। एथलेटिक्स, तीरंदाजी, टेबल टेनिस, जिम्नास्टिक, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, फुटबाल, हैंडबाल, तैराकी, टेनिस, बास्केट बाल, वॉलीबाल, भारोत्तोलन, हॉकी, जूडो, बॉक्सिंग, क्रिकेट, कबड्डी, कुश्ती समेत कई खेलों के लिए ट्रायल होंगे।