{"_id":"5b004e3d4f1c1be0408b68d3","slug":"91526746685-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार ने दो शिक्षकों को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार ने दो शिक्षकों को रौंदा, एक की मौत
Updated Sat, 19 May 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो शिक्षकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल शिक्षक को जिला मेें भर्ती कराया गया है। मृतक शिक्षक जौनपुर जिले का निवासी है।
जौनपुर जिले के बनगई भुमिहार गांव निवासी हरिकेश यादव (37) फखरपुर थाना अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय ततेहरा में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। शनिवार सुबह वे बाइक से स्कूल के लिए रवाना हुए। उनके साथ बलिया जिले के बड़सरी गांव निवासी अमित तिवारी भी थे। अमित की तैनाती प्राथमिक विद्यालय रौंदोपुर में है।
बाइक सवार दोनों शिक्षक जब फखरपुर थाना अंतर्गत लखनऊ-बहराइच मार्ग पर जैतापुर मोड़ के पास पहुंचे, तभी पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हरिकेश के सिर में चोट लगी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर फखरपुर थानाध्यक्ष कपिलदेव चौधरी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने घायल शिक्षक अमित को तत्काल फखरपुर पीएचसी भेजा। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अमित के हाथ में फैक्चर हुआ है। घटना की सूचना पाकर बीएसए डॉ. अमरकांत सिंह ने अस्पताल पहुंचकर मृतक की पत्नी और बच्चों के साथ ही घायल शिक्षक को ढांढस बंधाया।
आंसुओं में बदल गईं खुशियां
जौनपुर निवासी शिक्षक हरिकेश जिला मुख्यालय पर परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे। शनिवार को ग्रीष्मावकाश होना था।
उनकी जौनपुर जाने की तैयारी थी। घर पर सामान बांधकर पत्नी और बच्चे हरिकेश का इंतजार कर रहे थे। तभी उसकी मौत की खबर मिली। इस पर कोहराम मच गया। शिक्षक की मौत के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।