फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   जिला अस्पताल में आठ डॉक्टर ड्यूटी से नदारद मिले

जिला अस्पताल में आठ डॉक्टर ड्यूटी से नदारद मिले

Fri, 20 Apr 2018 12:05 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में आठ डॉक्टर ड्यूटी से नदारद मिले
जिला अस्पताल में आठ डॉक्टर ड्यूटी से नदारद मिले
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने गुरुवार सुबह जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इसमें आठ चिकित्सक ड्यूटी से नदारद पाए गए। इनमें से एक चिकित्सक का वेतन काटने तथा अन्य से स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया गया।

परिसर से लेकर वार्ड तक में गंदगी फैली होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि, दोबारा निरीक्षण में यदि गंदगी मिली, तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने वार्डों में जाकर मरीजों से मुलाकात की। उनसे जिला अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन


नवागत जिलाधिकारी सुरेश कुमार गुरुवार सुबह अचानक जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। ड्यूटी पर तैनात वरिष्ठ सर्जन डॉ. विजय बहादुर गौतम बगैर किसी सूचना के अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर डीएम ने डॉ. विजय बहादुर का एक दिन का वेतन काटने तथा स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया। इसके अलावा डॉ. डीपी वर्मा, डॉ. आरके सिंह, डॉ. मुख्तार शेख, डॉ. आरपी जायसवाल, डॉ. अतीक अहमद, डॉ. सीएस यादव व डॉ. आरके वर्मा भी ड्यूटी से गैरहाजिर मिले।

हालांकि, सीएमएस ने इन सातों डॉक्टरों को भिन्न-भिन्न कार्य से जाना बताया। मगर डीएम ने इन सभी से स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया। एक चिकित्सक द्वारा फ्रैक्चर मामले में गलत रिपोर्ट देने की शिकायत पर सीएमएस को जांच का निर्देश दिया।

डीएम ने कहा कि, मरीजों के हित के साथ किसी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी डॉक्टर व कर्मचारियों को समय पर अस्पताल पहुंचने व निर्धारित समयावधि के बाद ही अस्पताल छोड़ने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान परिसर से वार्ड तक गंदगी फैली देख डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई।

उन्होंने कहा कि, दोबारा निरीक्षण में यदि इस प्रकार की गंदगी पाई गई, तो जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने स्टॉक रूम का भी जायजा लिया। दवाओं के बेहतर ढंग से रखरखाव का निर्देश दिया। साथ ही विभिन्न वार्डों में पहुंचकर मरीजों व उनके तीमारदारों से मुलाकात की।


उनसे अस्पताल में मिलनी वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। कहा कि, मरीजों को यदि किसी भी प्रकार की समस्या हो, तो वे सीधे उनसे शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed